Breaking News :

Hardik Pandya-Arshdeep Singh Trade Cleared by BCCI, Official Announcement Around the Corner

दिल्ली में शुरू हुई यमुना सफारी, CM रेखा गुप्ता ने बताया आस्था और प्रकृति से जुड़ने का नया अनुभव

CCTV Captures Horrific Attack on 16-Year-Old Girl After She Rejects Classmate's Advances

Punjab Police Brings Fugitive Gangster Gurvinder Singh Afridi Back from Ethiopia in First-Ever Deportation

आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 60 लोग फंसे

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, विकास और समृद्धि का लिया संकल्प

गोवर्धन पूजा पर CM योगी का गौ संरक्षण पर जोर, 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख गोवंश संरक्षित

राम मंदिर के बाद बदली अयोध्या की पहचान, अयोध्यावासी होने पर गर्व

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

Eisenkot-Liberman Differences Surface Ahead of Israel’s New Government Formation

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 10 November 2026

दिल्ली में शुरू हुई यमुना सफारी, CM रेखा गुप्ता ने बताया आस्था और प्रकृति से जुड़ने का नया अनुभव

नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026


दिल्ली में यमुना सफारी के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे मां यमुना के प्रति श्रद्धा और प्रकृति से जुड़ाव का एक नया माध्यम बताया। उन्होंने कहा, "ये विषय कोई एक क्रूज, एक सफारी, एक नाव चलाने का नहीं है। ये विषय है मां यमुना के प्रति हमारी आस्था का, वो प्रेम और समर्पण का विषय है कि आज इस क्रूज के माध्यम से हम मां के नजदीक जा पाएंगे। मां के आंचल में और नजदीक तक देख पाएंगे, महसूस कर पाएंगे।"


मुख्यमंत्री ने कहा, "आज प्रकृति इतनी नजदीकी जो दिल्लीवासियों के भाग्य में नहीं लिखी थी, अब से उस भाग्य के द्वार खुल रहे हैं और मां के दर्शन हम रोजाना करेंगे।" उन्होंने बताया कि जिस अनुभव के लिए पहले लोगों को दूसरे शहरों और नदियों तक जाना पड़ता था, अब वह सुविधा दिल्ली में भी उपलब्ध होगी। यमुना सफारी के साथ आकर्षक लाइट एंड साउंड शो और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। यहां बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो इस स्थान को पर्यटन के लिहाज से खास बनाएंगी।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को इस नई सुविधा का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा, "मैं दिल्ली के लोगों को आमंत्रित करती हूं कि वो यहां आएं और सोनिया विहार से जगतपुर तक के इस रूट पर यमुना सफारी करें। अपने बच्चों को मां यमुना के दर्शन कराएं और इसका आनंद लें, शांति से, सुकून के साथ में दिल्ली का वो पॉजिटिव इमेज देखें, जिसके लिए हम लोग तरसते रहे हैं।"


यमुना सफारी की शुरुआत से दिल्ली के लोगों को नदी के प्राकृतिक परिवेश के बीच समय बिताने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसे राजधानी में पर्यटन को नया आकर्षण देने और लोगों को मां यमुना के करीब लाने वाली पहल बताया।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.