Hardik Pandya-Arshdeep Singh Trade Cleared by BCCI, Official Announcement Around the Corner
आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 60 लोग फंसे
लखनऊ, 09 नवंबर 2026
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट मोहान के पास आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। रेवाड़ी (राजस्थान) से छपरा (बिहार) जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार करीब 50 से 60 यात्री अंदर फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) सुमित प्रताप सिंह ने फायर सर्विस कर्मियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली। टीम ने बस में फंसे बच्चों और अन्य यात्रियों को बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए।
पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सभी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।
हादसे के बाद बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और फायर सर्विस की सक्रियता से रेस्क्यू अभियान पूरा किया गया।
Add Comment