Breaking News :

Hardik Pandya-Arshdeep Singh Trade Cleared by BCCI, Official Announcement Around the Corner

दिल्ली में शुरू हुई यमुना सफारी, CM रेखा गुप्ता ने बताया आस्था और प्रकृति से जुड़ने का नया अनुभव

CCTV Captures Horrific Attack on 16-Year-Old Girl After She Rejects Classmate's Advances

Punjab Police Brings Fugitive Gangster Gurvinder Singh Afridi Back from Ethiopia in First-Ever Deportation

आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 60 लोग फंसे

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, विकास और समृद्धि का लिया संकल्प

गोवर्धन पूजा पर CM योगी का गौ संरक्षण पर जोर, 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख गोवंश संरक्षित

राम मंदिर के बाद बदली अयोध्या की पहचान, अयोध्यावासी होने पर गर्व

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

Eisenkot-Liberman Differences Surface Ahead of Israel’s New Government Formation

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 10 November 2026

गोवर्धन पूजा पर CM योगी का गौ संरक्षण पर जोर, 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख गोवंश संरक्षित

लखनऊ, 09 नवंबर 2026


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गौ संरक्षण और संवर्धन को भारतीय संस्कृति एवं कृषि परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताया। इस अवसर पर उन्होंने गौ पूजन किया और प्रदेश में निराश्रित गोवंश की देखभाल के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान और ऋषि प्रधान देश में गाय का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7,700 से अधिक गौशालाओं के माध्यम से 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश का संरक्षण किया जा रहा है।


सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए तीन तरह की व्यवस्थाएं संचालित हैं। पहली व्यवस्था सरकारी गौ आश्रय स्थलों की है। दूसरी के तहत सहभागिता योजना में किसान गौ आश्रय स्थल से गाय लेकर उनका पालन-पोषण कर सकते हैं। इसके लिए सरकार प्रत्येक गाय पर 1,500 रुपये प्रतिमाह देती है। एक किसान अधिकतम चार गाय रख सकता है, जिससे उसे 6,000 रुपये प्रतिमाह तक की अतिरिक्त आय हो सकती है। इसके अलावा कुपोषित परिवारों को भी दूध की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए एक गाय और उसके पालन-पोषण हेतु 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन विभाग और शहरी क्षेत्रों में नगर विकास विभाग गौ आश्रय स्थलों का संचालन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य गोवंश को सड़कों पर भटकने से रोकना, किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से गौ सेवा में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में पहला ग्रास गाय और अंतिम श्वान का माना गया है। उन्होंने लोगों से अपने भोजन का कुछ हिस्सा गाय और श्वान के लिए निकालने तथा गौशालाओं के संचालन में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जो लोग गाय पालने में सक्षम हैं, वे उसका पालन करें और जो ऐसा नहीं कर सकते, वे गौशालाओं को सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने गौवंश की रक्षा, नस्ल सुधार और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जिस परंपरा में गाय और गोवंश के संरक्षण के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जाते हैं, वहां सुख और समृद्धि आती है। अंत में उन्होंने एक बार फिर प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.