Breaking News :

Hardik Pandya-Arshdeep Singh Trade Cleared by BCCI, Official Announcement Around the Corner

दिल्ली में शुरू हुई यमुना सफारी, CM रेखा गुप्ता ने बताया आस्था और प्रकृति से जुड़ने का नया अनुभव

CCTV Captures Horrific Attack on 16-Year-Old Girl After She Rejects Classmate's Advances

Punjab Police Brings Fugitive Gangster Gurvinder Singh Afridi Back from Ethiopia in First-Ever Deportation

आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 60 लोग फंसे

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, विकास और समृद्धि का लिया संकल्प

गोवर्धन पूजा पर CM योगी का गौ संरक्षण पर जोर, 7,700 से अधिक गौशालाओं में 16 लाख गोवंश संरक्षित

राम मंदिर के बाद बदली अयोध्या की पहचान, अयोध्यावासी होने पर गर्व

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

Eisenkot-Liberman Differences Surface Ahead of Israel’s New Government Formation

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 10 November 2026

सॉफ्ट पावर की चमकः कुवैत से कनाडा तक भारतीय ने मनाई दिवाली

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैले भारतीय राजनयिक मिशनों और प्रवासी भारतीयों ने मिलकर रोशनी के महापर्व दीपावली को बेहद भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाया। वाशिंगटन, लंदन, पेरिस, मास्को, कुवैत और दुबई जैसे प्रमुख वैश्विक केंद्रों में स्थित भारतीय दूतावासों एवं उच्चायोगों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ कर दिया। इन आयोजनों की सबसे अनूठी विशेषता यह रही कि इनमें न केवल भारतीय मूल के लोगों ने, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, राजनेताओं और शीर्ष विदेशी राजनयिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।


अमेरिका और कनाडा में इस बार दिवाली का जश्न बेहद खास रहा। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने औपचारिक रूप से 8 नवंबर को  'दिवाली दिवस' के रूप में घोषित किया, जिसकी भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सराहना की। इसके अतिरिक्त, सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सजी भव्य रंगोली कला प्रदर्शनी ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का मन मोह लिया। वहीं बोस्टन और टोरंटो जैसे शहरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किए गए और भारतीय विरासत को प्रदर्शित करते नृत्य व संगीत कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।


म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा यांगून के नेशनल थियेटर में हुए इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हिंदू समुदाय के कई समूहों ने हिस्सा लिया और इसमें 1200 से अधिक मेहमान शामिल हुए। इस शाम का मुख्य आकर्षण 'यज्ञ परफॉर्मिंग आर्ट्स ग्रुप' की प्रस्तुति "समन्वय" रही। भारत की विविध सांस्कृतिक झलक पेश करने वाले इस समूह ने बेहद ऊर्जावान प्रदर्शन के जरिए भारतीय संस्कृति के बहुरंगी ताने-बाने को दर्शाया।


दुबई के बुर्ज खलीफा ने एक खास दिवाली डिस्प्ले के साथ शहर के आसमान को रोशन कर दिया। इसमें अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में लोगों को दिवाली की बधाई दी गई। 828 मीटर ऊंचे इस मशहूर टावर पर एक संदेश दिखा, जिसमें लोगों के लिए खुशहाली, आनंद और समृद्धि की कामना की गई थी। अंत में 'हैप्पी दिवाली' लिखा हुआ आया। बुर्ज खलीफा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस जगमगाते टावर का वीडियो शेयर किया गया। इस खास नजारे ने दुबई में रहने वाले अलग-अलग समुदायों के लिए, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी भी शामिल हैं, एक उत्सव जैसा माहौल बना दिया।


यूरोप की बात करें तो फ्रांस के पेरिस में स्थित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में भव्य दिवाली रिसेप्शन का आयोजन हुआ, जिसने भारत-फ्रांस की सांस्कृतिक प्रगाढ़ता को दर्शाया। उधर स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा के ओल्ड मार्केट हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक वेशभूषा, आयुर्वेद और हस्तशिल्प के स्टालों को देखने 3,000 से अधिक स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय मेहमान उमड़े। क्रोएशिया के ज़ाग्रेब स्थित भारतीय दूतावास में भी प्रवासी भारतीयों के साथ पारंपरिक रूप से दीपोत्सव मनाया गया।


खाड़ी देशों में भारत-कुवैत राजनयिक संबंधों के 65 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय दूतावास ने 'दिवाली दीवानिया' का दो दिवसीय अनूठा फ्यूजन कार्यक्रम आयोजित किया, जहां कथक नृत्य और 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) प्रदर्शनी ने कुवैती गणमान्य व्यक्तियों को आकर्षित किया।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.