Hardik Pandya-Arshdeep Singh Trade Cleared by BCCI, Official Announcement Around the Corner
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट दिखीं छात्रा दृष्टि पांडेय, बोलीं- अब नहीं लगता डर
लखनऊ, 08 नवंबर 2026
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों की राय सामने आ रही है। इसी क्रम में Yug Varta के संवाददाता आदित्य अमितव त्रिवेदी ने परमहंस कॉलेज, अयोध्या की छात्रा दृष्टि पांडेय से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शहर में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और पहले के हालात को लेकर अपना अनुभव साझा किया।
बातचीत के दौरान छात्रा दृष्टि पांडेय ने बताया कि अब लोग आसानी से कहीं भी आ-जा सकते हैं और पहले की तरह डर महसूस नहीं होता। उन्होंने कहा कि अयोध्या की हर गली और सड़क पर पुलिसकर्मी दिखाई देते हैं, जिससे सुरक्षा का एहसास होता है।
जब संवाददाता ने उनसे 2017 से पहले के हालात के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि उस समय इतनी सहज स्थिति नहीं थी। वहीं, अखिलेश यादव के कार्यकाल की तुलना में मौजूदा समय को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जी, जी, बहुत अच्छा लग रहा है।"
बातचीत के अंत में दृष्टि पांडेय ने अपना परिचय दिया। वहीं, संवाददाता आदित्य अमितव त्रिवेदी ने उनसे बातचीत के लिए आभार व्यक्त किया।
Add Comment