Breaking News :

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, अयोध्या से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार

राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'युवाओं पर हुई हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार'

RBI ने FY27 के GDP वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6.7% किया, घरेलू अर्थव्यवस्था को बताया मजबूत

पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल किया ध्वस्त, जंतर-मंतर पर हमले की साजिश नाकाम

CSAM और डीपफेक कंटेंट पर झुके मार्क जुकरबर्ग, माफी मांगते हुए मानी बड़ी गलती

अयोध्या: राम मंदिर में वीआईपी पास की व्यवस्था अब समाप्त, सब ने किया फैसले का स्वागत

RBI Holds Rates Steady at 5.25% as Global Risks Rise

Rohit’s World Cup Future Fuels BCCI Rift

PM Modi’s Message to New Rajya Sabha MPs: Stay Disciplined, Stay Focused

Farmers Push for a Farmer-Centric Ethanol Policy

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 05 August 2026

पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल किया ध्वस्त, जंतर-मंतर पर हमले की साजिश नाकाम

पंजाब पुलिस ने एक बड़े आतंकवाद-रोधी अभियान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित रूप से जुड़े दो सीमा-पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और चार पेट्रोल बम बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये मॉड्यूल विदेशी ISI हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे और भारत में युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे।


पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि एक मॉड्यूल को हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला करने का जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि, पुलिस की समय रहते कार्रवाई से कथित साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस का यह भी दावा है कि कुछ आरोपी प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे थे, लेकिन अपने मंसूबों को अंजाम नहीं दे सके।


जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों को पुलिस प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील स्थानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने तथा पेट्रोल बम बनाने और इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया था। पुलिस अब इस नेटवर्क के विदेशी हैंडलर्स, फंडिंग और अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.