Breaking News :

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, अयोध्या से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार

राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'युवाओं पर हुई हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार'

RBI ने FY27 के GDP वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर 6.7% किया, घरेलू अर्थव्यवस्था को बताया मजबूत

पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल किया ध्वस्त, जंतर-मंतर पर हमले की साजिश नाकाम

CSAM और डीपफेक कंटेंट पर झुके मार्क जुकरबर्ग, माफी मांगते हुए मानी बड़ी गलती

अयोध्या: राम मंदिर में वीआईपी पास की व्यवस्था अब समाप्त, सब ने किया फैसले का स्वागत

RBI Holds Rates Steady at 5.25% as Global Risks Rise

Rohit’s World Cup Future Fuels BCCI Rift

PM Modi’s Message to New Rajya Sabha MPs: Stay Disciplined, Stay Focused

Farmers Push for a Farmer-Centric Ethanol Policy

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 05 August 2026

CSAM और डीपफेक कंटेंट पर झुके मार्क जुकरबर्ग, माफी मांगते हुए मानी बड़ी गलती

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सीएसएएम (चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल) और डीपफेक कंटेंट को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गलतियों पर भी खेद जताया. साथ ही यह भी कहा गया कि कुछ तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए बड़ी रकम खर्च की गई थी. इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि कंपनी को इंटरमीडियरी की परिभाषा के तहत संरक्षण नहीं मिलेगा और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत सेफ हार्बर का लाभ लागू नहीं होगा.बता दें कि मार्क जुकरबर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाए जाने के मामले में तीन दिन के भीतर माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया गया था.



इससे पहले सरकारी सूत्रों ने बताया था कि आईटी मंत्रालय ने मेटा समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने स्थानीय कानूनों का पालन करना होगा।

साथ ही, संसदीय समिति ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को कुछ समय के लिए ब्लॉक करने को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से तीन दिनों के भीतर "बिना शर्त माफी" मांगने को कहा था।

अगर मेटा तय समय-सीमा के अंदर ऐसा नहीं कर पाता है, तो भारत में उसे मिलने वाली "सेफ हार्बर प्रोटेक्शन" खत्म हो सकती है।

प्रधानमंत्री का वीडियो गलत तरीके से हटाए जाने के मामले पर चर्चा करने के लिए मेटा के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी में आईटी सचिव एस. कृष्णन से मुलाकात की।

अधिकारियों ने मौजूदा नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत पर जोर दिया और प्लेटफॉर्म के कथित गलत इस्तेमाल की घटनाओं पर चिंता जताई, जिसमें प्रधानमंत्री की पोस्ट को मनमाने ढंग से हटाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को तुरंत हल करने की जरूरत है।

जानकारी के मुताबिक, मेटा और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके पास पहले से ही कड़े इंटरनल नियम और फैक्ट-चेकिंग सिस्टम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्लेटफॉर्म का जान-बूझकर या जानकारी के साथ कोई गलत इस्तेमाल नहीं होने दिया जाता।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव को भेजे गए एक पत्र के में संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री के भाषण को हटाए जाने के मामले को बहुत गंभीरता से लिया। बताया जाता है कि यह वीडियो, जिसमें पीएम मोदी परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक के मामलों पर सरकार की कार्रवाई के बारे में छात्रों और 'जेन जी' को संबोधित कर रहे थे,लगभग पांच से छह घंटे तक फेसबुक पर उपलब्ध नहीं था।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.