Breaking News :

शिल्पा शेट्टी पहुंची त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ ,मंदिर में की पूजा-अर्चना

तमिनलाडु की पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 18 मजदूरों की मौत

उपराष्ट्रपति श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे भाग

फेमिना मिस इंडिया 2026 : गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा ताज

मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?

अक्षय तृतीया 2026: इन मूलांकों पर बरसेगी समृद्धि, धन और सफलता के बन रहे प्रबल योग

एनडीए सरकार संसद में परिसीमन विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित करेगी: गृह मंत्री अमित शाह

बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है:मोदी

बेटे आरव को फिल्म इंडस्ट्री में आने में कोई दिलचस्पी नहीं:अक्षय कुमार

दिल्ली के लोधी रोड में हुआ आतिशी के पिता विजय सिंह का अंतिम संस्कार, सीएम रेखा गुप्ता हुई शामिल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 20 April 2026

शिल्पा शेट्टी पहुंची त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ ,मंदिर में की पूजा-अर्चना

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी ने त्रिपुरा में स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर के दर्शन किए। यह मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। शिल्पा शेट्टी ने त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। इस खास पल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी साझा किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिल्पा ने वीडियो और फोटो पोस्ट की। वीडियो में वह देवी त्रिपुरासुंदरी की मूर्ति के सामने श्रद्धा भाव से पूजा करती नजर आ रही हैं। इसमें मंदिर के गर्भगृह की सुंदर झलक देखने को मिल रही है।

तस्वीर में शिल्पा अपनी दो करीबी दोस्तों के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। तीनों पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शिल्पा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ लाइट ज्वेलरी और माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा किया। मंदिर परिसर में दोस्तों के साथ उन्होंने कैमरे के लिए पोज दिया।

अगर शिल्पा शेट्टी के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने साल 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह कई सफल फिल्मों में नजर आई।

शिल्पा ने 'धड़कन', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'जानवर' और 'इंडियन' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'इंडियन पुलिस फोर्स' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए ओटीटी पर भी राज किया।

वह अब जल्द ही फिल्म 'केडी द डेविल' में नजर आने वाली हैं। यह 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर ड्रामा है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा, ध्रुव सरजा, संजय दत्त, नोरा फतेही, रमेश अरविंद और वी रविचंद्रन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.