Breaking News :

वाराणसी में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत; 4 जिंदगी और मौत से जूझ रहे

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा पर एकनाथ शिंदे का आश्वासन, बोले- सरकार आपके साथ है

धमकी देने वालों पर होगी कार्रवाई, उनके आकाओं तक भी पहुंचेंगे: देवेंद्र फडणवीस

टाइगर श्रॉफ के कार्यक्रम के बाद फायरिंग, ड्राइवर समेत दो घायल: मुंबई पुलिस

आरक्षण विवाद पर भड़के 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, केशव मौर्य के आवास का घेराव

कोलकाता हादसे पर दिलीप घोष ने जताया दुख, आयोजकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

शारदीय नवरात्रि विशेष : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, 'विंध्य त्रिकोण' से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, उत्सव के बीच मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद में प्लॉट विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक की मौत

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 20 October 2026

फेमिना मिस इंडिया 2026 : गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा ताज

भुवनेश्वर। उड़ीसा के भुवनेश्वर में हुए ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का खिताब गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा है और इसी के साथ 61वें ब्यूटी पेजेंट को नई मिस इंडिया भी मिल रही है। खिताब जीतने के बाद ही सोशल मीडिया पर साध्वी सतीश सैल छाई हुई हैं, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट रनर-अप रही, और सेकंड रनर-अप जम्मू-कश्मीर की अद्वैता रही। ब्यूटी पेजेंट में चार-चांद लगाने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों को देखा गया। 61वें फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में पहुंची अभिनेत्री ज़ीनत अमान कहती हैं, "भुवनेश्वर में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह एक खूबसूरत जगह है, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, और खाना भी बहुत स्वादिष्ट है। मेरे लिए फेमिना मिस इंडिया बहुत खास रहा है क्योंकि मैंने भी इसी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और भारत को रिप्रेजेंट किया था।"

बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता नेहा धूपिया ने आईएएनएस से कहा,, "भुवनेश्वर में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस आयोजन की भव्यता देखकर बहुत खुशी हो रही है। यह कितना खास पल है। हमें यहां आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद, और यहां होना वाकई अद्भुत है।"

ब्यूटी पेजेंट में पहुंचे कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के लिए शो बहुत खास रहा। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “यह फेमिना मिस इंडिया की कहानी है। यह फेमिना मिस इंडिया 2026 का 61वां संस्करण है और भुवनेश्वर मेजबान शहर है। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं यहां कई बार आ चुका हूं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यहां सिर्फ खूबसूरती ही मायने नहीं रखती, बल्कि व्यक्तित्व भी मायने रखता है।"

वहीं बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने ब्यूटी पेजेंट में अपनी खूबसूरत आवाज से सभी का दिल धड़का दिया। सिंगर के लिए भुवनेश्वर आना भी खास है, क्योंकि ये स्थान उन्हें घर जैसा फील देता है। उन्होंने कहा, "भुवनेश्वर मुझे घर जैसा लगता है। मैं अक्सर यहां शो के लिए आता हूं। इस बार फेमिना मिस इंडिया का आयोजन भुवनेश्वर, ओडिशा में हो रहा है, जो हम सभी के लिए एक बहुत ही खास पल है। मुझे यहां आकर और फेमिना मिस इंडिया में प्रस्तुति देकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।"

फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले के अवसर पर अभिनेत्री और डांसकर लॉरेन गॉटलिब भी पहुंची। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.