Breaking News :

शिल्पा शेट्टी पहुंची त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ ,मंदिर में की पूजा-अर्चना

तमिनलाडु की पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 18 मजदूरों की मौत

उपराष्ट्रपति श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे भाग

फेमिना मिस इंडिया 2026 : गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा ताज

मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?

अक्षय तृतीया 2026: इन मूलांकों पर बरसेगी समृद्धि, धन और सफलता के बन रहे प्रबल योग

एनडीए सरकार संसद में परिसीमन विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित करेगी: गृह मंत्री अमित शाह

बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है:मोदी

बेटे आरव को फिल्म इंडस्ट्री में आने में कोई दिलचस्पी नहीं:अक्षय कुमार

दिल्ली के लोधी रोड में हुआ आतिशी के पिता विजय सिंह का अंतिम संस्कार, सीएम रेखा गुप्ता हुई शामिल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 20 April 2026

उपराष्ट्रपति श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे भाग

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन श्रीलंका के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वह रविवार सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति का श्रीलंका का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहस्राब्दी पुराने सभ्यतागत और जन-संबंधों को और मजबूत करना है। इस दौरे के दौरान, वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और भारत सरकार की सहायता से निर्मित भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत बने मकानों को तमिल समुदाय के सदस्यों को सौंपेंगे। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 19 से 20 अप्रैल तक लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा रहेंगे। यह भारत के उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका से भेंट करेंगे। वे 19 अप्रैल को श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरासुरिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे।

वह भारतीय मूल के तमिल समुदाय के नेताओं और श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के तमिल नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

दिन में आगे, उपराष्ट्रपति कोलंबो में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे, जहां वे भारतीय आवास परियोजना के तीसरे चरण के तहत भारत सरकार की सहायता से निर्मित आवास तमिल समुदायों के लाभार्थियों को वर्चुअल माध्यम से सौंपेंगे। इसके साथ ही, तमिल समुदायों के लिए कुल आवासों की संख्या 50,000 हो जाएगी, और परियोजना के चौथे चरण में 10,000 और आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

20 अप्रैल, 2026 को उपराष्ट्रपति नुवारा एलिया की यात्रा करेंगे, भारतीय आवास परियोजनाओं का दौरा करेंगे और स्थानीय तमिल समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.