Breaking News :

शिल्पा शेट्टी पहुंची त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ ,मंदिर में की पूजा-अर्चना

तमिनलाडु की पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 18 मजदूरों की मौत

उपराष्ट्रपति श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर, कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगे भाग

फेमिना मिस इंडिया 2026 : गोवा की साध्वी सतीश सैल के सिर सजा ताज

मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?

अक्षय तृतीया 2026: इन मूलांकों पर बरसेगी समृद्धि, धन और सफलता के बन रहे प्रबल योग

एनडीए सरकार संसद में परिसीमन विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित करेगी: गृह मंत्री अमित शाह

बंगाल का यह चुनाव, इस धरती की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है:मोदी

बेटे आरव को फिल्म इंडस्ट्री में आने में कोई दिलचस्पी नहीं:अक्षय कुमार

दिल्ली के लोधी रोड में हुआ आतिशी के पिता विजय सिंह का अंतिम संस्कार, सीएम रेखा गुप्ता हुई शामिल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 20 April 2026

तमिनलाडु की पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 18 मजदूरों की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। राज्य के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ। इस हादस में 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। विस्फोट की वजह क्या थी, इसका कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि हादसा पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों में अनदेखी के कारण हो सकता है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


पीएम मोदी और सीएम स्टालिन ने जताया दुख हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, 'तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुआ हादसा बेहद दुखद है। मैं उन सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' वहीं, सीएम स्टालिन ने हादसे पर कहा, 'विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। 


जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।' उन्होंने अपनी सरकार में मंत्री KKSSR रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने, उनकी निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को सांत्वनां देने का निर्देश दिया है। 13 अप्रैल को भी हुआ था धमाका इससे पहले यानि 13 अप्रैल को विरुधनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई थी। बता दें तमिनाडु में भारत की सबसे ज्यादा पटाखा फैक्ट्रियां स्थित हैं। यहां देश के कुल पटाखों का 80 से 90 फीसदी पटाखों का निर्माण होता है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.