Breaking News :

फर्जी बाबाओं और कानून तोड़ने वालों पर सख्त CM धामी, बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

दिल्ली को गलत तरीके से दिखाने वाले बांग्लादेशी वीडियो पर भारत की आपत्ति, कार्रवाई की मांग

Russian Paraglider Rescued After Getting Trapped in 145-Metre-High Power Lines in Himachal

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का निशाना, बोले- नया राजनीतिक पैतरा

21 क्विंटल मिठाइयों से हुआ बाबा विश्वनाथ का दिव्य श्रृंगार, अन्नकूट पर सजा भव्य दरबार

Hardik Pandya-Arshdeep Singh Trade Cleared by BCCI, Official Announcement Around the Corner

दिल्ली में शुरू हुई यमुना सफारी, CM रेखा गुप्ता ने बताया आस्था और प्रकृति से जुड़ने का नया अनुभव

CCTV Captures Horrific Attack on 16-Year-Old Girl After She Rejects Classmate's Advances

Punjab Police Brings Fugitive Gangster Gurvinder Singh Afridi Back from Ethiopia in First-Ever Deportation

आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 60 लोग फंसे

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 11 November 2026

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का निशाना, बोले- नया राजनीतिक पैतरा

लखनऊ, 


उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन के लिए अखिलेश यादव की ओर से चुनी गई तारीख पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक कदम बताया। चौधरी ने कहा, "अखिलेश यादव ने राम मंदिर के दर्शन को लेकर जो तारीख तय की है, मुझे लगता है कि ये कोई नया राजनीतिक पैतरा है। क्योंकि यदि उन्हें पश्चाताप हो रहा होता तो उन्हें 12 तारीख की जगह 6 तारीख को ही वहां जाना चाहिए था। हजारों निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाकर उनकी जान लेने का जो काम उनकी सरकार में किया गया था, उसे लेकर उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें माफ करने वाली नहीं है।"


अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पिछले कार्यकालों का हवाला दिया। उन्होंने अयोध्या के विकास को लेकर सपा के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, "इसके पहले उनकी और उनके पिता की मिलाकर चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश की सत्ता में रही है। उन्होंने तब अयोध्या के लिए कोई काम किया हो तो उसका प्रमाण दें, फिर आगे की बात करेंगे।"


पंकज चौधरी के इस बयान से अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी चर्चा और तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कारसेवकों पर गोलीबारी की घटना का उल्लेख करते हुए सपा के पूर्व शासनकाल पर सवाल उठाए और अखिलेश यादव से अयोध्या में किए गए विकास कार्यों का प्रमाण देने की मांग की।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.