Breaking News :

सऊदी से उमराह तीर्थयात्रियों की वतन वापसीः भारतीय मिशनों ने दिखाई मुस्तैदी

कारगिल से लेकर दाऊद-लादेन तक, यूएन में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

Aditi Rao Hydari and Pankaj Tripathi Team Up for Romantic Comedy ‘Parivarik ManuRanjan’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील, ‘पेड़ लगाएं और जंगल बचाएं’

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर तंज, BJP को ‘वोट चोरी’ पर घेरा

जातिवाद की राजनीति करने वालों को धीरेंद्र शास्त्री की दोटूक, बोले- देश को मत बांटिए

Jaishankar Calls for Boosting India-Azerbaijan Ties

विदेशों से 650 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियां वापस लाया भारत: PM मोदी

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीनों की जमानत खारिज

अरुणाचल में ITBP की शौर्य कमांडो टीमों ने दिखाया दम

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 24 October 2026

कारगिल से लेकर दाऊद-लादेन तक, यूएन में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

न्यूयॉर्क। भारत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के मुद्दे पर पड़ोसी देश पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन और प्रथम सचिव रघु पुरी ने अलग-अलग चर्चाओं के दौरान तथ्यों के साथ पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को उजागर किया।

भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में बताया कि 'धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता' पर विशेष प्रतिवेदक के साथ 'असाधारण परिस्थितियों में अंतिम संस्कार के अधिकारों' पर आयोजित एक संवाद में प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने हिस्सा लिया। उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला है कि जो देश 1999 के कारगिल युद्ध में मारे गए अपने ही सैनिकों के शवों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था, वह आज आस्था, धार्मिक स्वतंत्रता और दफनाने के अधिकारों पर इतनी मुखरता से बात कर रहा है। 

उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिनिधि को याद दिलाया कि यह भारतीय सेना ही थी, जिसने पाकिस्तान द्वारा ठुकराए गए उनके सैनिकों के शवों को पूरे सैन्य सम्मान और इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ दफनाकर मानवता का परिचय दिया था।

इससे पहले महासभा की तीसरी समिति में आतंकवाद का मुकाबला करने और मानवाधिकारों की रक्षा के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रथम सचिव रघु पुरी ने संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में तथ्यात्मक कमियों को सुधारते हुए स्पष्ट किया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद से ही भारत में वांछित है। 1267 प्रतिबंध तंत्र के तहत दाऊद को सूची में शामिल करने के आधिकारिक कारणों के विवरण में यह साफ लिखा है कि वह भारत से बहुत पहले भाग गया था। वह वर्तमान में उसी देश में शरण लिए हुए है, जहां वैश्विक आतंकी ओसामा बिन लादेन छिपा हुआ मिला था और अमेरिकी कार्रवाई में मारा गया था।

भारतीय राजनयिकों के इन बयानों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के आतंकी गठजोड़ को बेनकाब कर दिया है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.