Breaking News :

सऊदी से उमराह तीर्थयात्रियों की वतन वापसीः भारतीय मिशनों ने दिखाई मुस्तैदी

कारगिल से लेकर दाऊद-लादेन तक, यूएन में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

Aditi Rao Hydari and Pankaj Tripathi Team Up for Romantic Comedy ‘Parivarik ManuRanjan’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील, ‘पेड़ लगाएं और जंगल बचाएं’

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर तंज, BJP को ‘वोट चोरी’ पर घेरा

जातिवाद की राजनीति करने वालों को धीरेंद्र शास्त्री की दोटूक, बोले- देश को मत बांटिए

Jaishankar Calls for Boosting India-Azerbaijan Ties

विदेशों से 650 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियां वापस लाया भारत: PM मोदी

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीनों की जमानत खारिज

अरुणाचल में ITBP की शौर्य कमांडो टीमों ने दिखाया दम

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 24 October 2026

जातिवाद की राजनीति करने वालों को धीरेंद्र शास्त्री की दोटूक, बोले- देश को मत बांटिए

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जातिवाद के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे राजनीतिक हितों के लिए समाज को जातियों के आधार पर बांटने और लोगों के बीच भेदभाव बढ़ाने से बचें। उन्होंने कहा कि राजनीति करना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “ये जातिगत करने वाले सिर्फ राजनीतिक लोग होते हैं, राजनीति रोटियां सेंकने के लिए, अपने मंसूबे पूर्ण करने के लिए इस प्रकार के बयान अथवा भाषण देते हैं। उनसे भी हम यही कहेंगे कि देखो आपकी राजनीति ठीक है, राजनीति करना ठीक है, राजनीति बुरी नहीं है, आप अपना कार्य करिए लेकिन एक बात कह रहे हैं कि हम लोगों को बांटिए मत, हम लोगों को भेदभाव में... जातियों के नाम पर हम लोगों को लड़ाइए मत, अगड़े और पिछड़े के नाम पर हम लोगों को भिड़ाइए मत, इससे देश में गृहयुद्ध होगा और राजनेता वही कुशल है जो... के लिए जिए, राजनेता वही कहा जाएगा जो राष्ट्र के लिए जिए।”


अपने बयान में धीरेंद्र शास्त्री ने नेताओं से जातिगत मतभेदों को बढ़ावा देने के बजाय देश के हित में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को अपने राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए काम करना चाहिए। उनका संदेश समाज में आपसी एकता बनाए रखने और जातिगत आधार पर लोगों को बांटने से बचने पर केंद्रित रहा।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.