Breaking News :

सऊदी से उमराह तीर्थयात्रियों की वतन वापसीः भारतीय मिशनों ने दिखाई मुस्तैदी

कारगिल से लेकर दाऊद-लादेन तक, यूएन में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

Aditi Rao Hydari and Pankaj Tripathi Team Up for Romantic Comedy ‘Parivarik ManuRanjan’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील, ‘पेड़ लगाएं और जंगल बचाएं’

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर तंज, BJP को ‘वोट चोरी’ पर घेरा

जातिवाद की राजनीति करने वालों को धीरेंद्र शास्त्री की दोटूक, बोले- देश को मत बांटिए

Jaishankar Calls for Boosting India-Azerbaijan Ties

विदेशों से 650 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियां वापस लाया भारत: PM मोदी

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीनों की जमानत खारिज

अरुणाचल में ITBP की शौर्य कमांडो टीमों ने दिखाया दम

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 24 October 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील, ‘पेड़ लगाएं और जंगल बचाएं’

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाओं, जनजातीय समुदाय की भूमिका और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने राज्य में विकास के नए अवसरों के लिए केंद्र और राज्य सरकार को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि आतंकवाद की पीड़ा को पीछे छोड़कर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने जनजातीय उद्यमियों को वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने विश्वास जताया कि समानता और समावेशी विकास के जरिए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में समाज के बच्चे और युवा महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


राष्ट्रपति ने जनजातीय समाज की प्रकृति के प्रति आस्था और जीवनशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास की यात्रा में उनसे सीख लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जहां लोग पत्थर और मिट्टी की मूर्तियों की पूजा करते हैं, वहीं आदिवासी समाज जीवित पेड़-पौधों की पूजा करता है। पेड़-पौधे मनुष्य को जल, वायु, भोजन और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में जब आधुनिक सभ्यता विकसित नहीं हुई थी, तब भी भोजन और औषधियों के लिए लोग प्रकृति पर ही निर्भर थे।


द्रौपदी मुर्मू ने पेड़-पौधों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मनुष्य अपनी जरूरतों के लिए जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करता है, लेकिन उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उसे निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जंगल, पहाड़ और पर्वत सुरक्षित रखना समाज का कर्तव्य है। एक पेड़ को विकसित होने में सैकड़ों वर्ष लग सकते हैं, इसलिए केवल पेड़ों की पूजा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नए पौधे लगाना और उन्हें संरक्षित करना भी जरूरी है।


राष्ट्रपति ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण वर्षा, स्वच्छ हवा, ऑक्सीजन, फल और भोजन जैसी आवश्यक चीजें मिलती हैं। उन्होंने देश के सभी जनजातीय समुदायों, समाज के लोगों और भाई-बहनों से खेती की जमीन, बंजर भूमि तथा अन्य खाली स्थानों पर पौधे लगाने का आग्रह किया। उन्होंने जंगलों में प्राकृतिक रूप से नए पौधे उगाने की परंपरा का भी उल्लेख किया, जिसमें बीजों को मिट्टी में डालकर जंगलों की हरियाली बनाए रखने में मदद मिलती है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि प्रकृति के प्रति सम्मान केवल परंपरा तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे व्यवहार में भी उतारना जरूरी है। पेड़-पौधों की पूजा के साथ उनका रोपण और संरक्षण भी किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरी-भरी धरती मिल सके। उनका आह्वान है कि सामूहिक प्रयासों से जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखा जाए।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.