वाराणसी में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत; 4 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
धमकी देने वालों पर होगी कार्रवाई, उनके आकाओं तक भी पहुंचेंगे: देवेंद्र फडणवीस
मुम्बई,
महाराष्ट्र में मिल रही धमकियों के मामले को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और अब तक मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “देखिए बहुत ही गंभीर इस प्रकार की ये बात है और निंदनीय इस प्रकार की बात है। मुंबई पुलिस ने बहुत गंभीरता से इसको लिया है। इसके जो क्लू है वो उनको प्राप्त हुए हैं उसके आधार पर मुंबई पुलिस काम कर रही है और निश्चित रूप से लोगों को आइडेंटिफाई भी किया गया है जल्द से जल्द इन लोगों को अरेस्ट किया जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा, “और ये जो इनके आका कहीं छुपकर बैठे हैं और वहां से संदेश भेजते हैं उनको भी ढूंढने का काम हम करेंगे। विशेष रूप से इनमें से कोई भी महाराष्ट्र से ऑपरेट नहीं करता, जो महाराष्ट्र से ऑपरेट करते हैं उनको हमने ऑलरेडी अरेस्ट किया है। ये लोग महाराष्ट्र के बाहर से या देश के बाहर से ऑपरेट कर रहे हैं। जिन राज्यों से ऑपरेट कर रहे हैं उनके साथ तालमेल बिठाकर और बाहर से जो ऑपरेट कर रहे हैं वहां केंद्र सरकार की मदद लेकर हम इनको ढूंढ कर निकालेंगे और इनके ऊपर कार्रवाई होगी।”
मुख्यमंत्री ने धमकी देने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, “मैं वापस कहता हूं ये डरपोक लोग हैं, ये छुप-छुप कर वार करने की कोशिश करते हैं लेकिन इनका वार नाकाम किया जाएगा।”
फडणवीस के बयान से स्पष्ट है कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में धमकी देने वालों के साथ-साथ उनके पीछे मौजूद लोगों तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही है। इसके लिए दूसरे राज्यों की पुलिस और केंद्र सरकार के सहयोग से आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Add Comment