Breaking News :

वाराणसी में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत; 4 जिंदगी और मौत से जूझ रहे

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा पर एकनाथ शिंदे का आश्वासन, बोले- सरकार आपके साथ है

धमकी देने वालों पर होगी कार्रवाई, उनके आकाओं तक भी पहुंचेंगे: देवेंद्र फडणवीस

टाइगर श्रॉफ के कार्यक्रम के बाद फायरिंग, ड्राइवर समेत दो घायल: मुंबई पुलिस

आरक्षण विवाद पर भड़के 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, केशव मौर्य के आवास का घेराव

कोलकाता हादसे पर दिलीप घोष ने जताया दुख, आयोजकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

शारदीय नवरात्रि विशेष : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, 'विंध्य त्रिकोण' से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, उत्सव के बीच मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद में प्लॉट विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक की मौत

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 20 October 2026

टाइगर श्रॉफ के कार्यक्रम के बाद फायरिंग, ड्राइवर समेत दो घायल: मुंबई पुलिस

मुम्बई, 


मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के निजी कार्यक्रम के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उस समय गोलीबारी शुरू कर दी, जब टाइगर श्रॉफ अपना कार्यक्रम समाप्त कर वापस जा रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस घटना में अभिनेता को कोई गोली नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।


मुंबई पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस शामिल हैं, जिनके हाथ में चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, फिरदौस खतरे से बाहर हैं, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति चौहान का इलाज जारी है।


पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पर्याप्त संख्या में टीमें गठित की हैं। जांच में विभिन्न शाखाएं जुटी हुई हैं। इसके अलावा, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का प्रारंभिक विश्लेषण भी किया है।


मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होने पर उसे साझा किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस की टीमें फायरिंग की घटना की जांच कर रही हैं और मामले से संबंधित तथ्यों को जुटाया जा रहा है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.