Breaking News :

Rahul Gandhi Detained as Delhi Protest Against CEC Escalates

आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी का धरना, बोले- जितना बैठना है बैठ लेंगे

राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘वोट चोरी’ से देश को किया गया हाईजैक

सुधारों के विरोध पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ’

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

एसआईआर के विरोध पर धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘विरोध के पीछे असली बात कुछ और’

फैजुल्लागंज में बाढ़ के बीच पुलिस की नाव से गश्त, सुरक्षा पर कड़ा पहरा

केदारनाथ में श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर भेजा हायर सेंटर

UP Tourism Taps Women Entrepreneurs to Build New Travel Narratives and Market Links*

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 06 October 2026

एसआईआर के विरोध पर धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘विरोध के पीछे असली बात कुछ और’

लखनऊ , 06 अक्टूबर 2026


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार वर्ष 2025 में आए हैं, जबकि उससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी और एनडीए कई जगह चुनाव जीतते रहे हैं। धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसी वजह से वह एसआईआर को लेकर विरोध कर रही है।


धामी ने कहा, “ये एसआईआर कोई देश में पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले 20 बार एसआईआर हो चुका है। कभी हुआ? नहीं हुआ। पहली बार जैसा एसआईआर होना चाहिए वैसा एसआईआर हो रहा है।”


उन्होंने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया, “जो घुसपैठिया है, क्या उनको यहां वोट का अधिकार मिलना चाहिए? या जो 3-3, 4-4 राज्यों में अपना वोट बनाए हुए हैं, 3-3, 4-4 राज्यों में वोट करते हैं, इससे पूरे चुनाव को प्रभावित करते हैं, क्या उनका वोट होना चाहिए?”


मुख्यमंत्री ने कहा, “जो हमारे बीच में नहीं है, जो घुसपैठिये हैं, जो गलत तरीके से आ गए हैं, जिनकी पहचान भी अभी ठीक तरीके से यहां पर नहीं है, अगर उनको वोट से रोका जा रहा है या उसका शुद्धिकरण किया जा रहा है तो किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए? अगर आपको आपत्ति हो रही है तो इसका अर्थ सीधा है कि दाल में कुछ काला है।”


धामी ने कहा, “देश संविधान के अनुसार चलेगा, व्यवस्था के अनुसार चलेगा। एक जो विधि है उसके अनुसार चलेगा।” उन्होंने विपक्ष पर ईवीएम, प्रशासनिक मशीनरी, चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कभी आप ईवीएम का ठीकरा फोड़ते हैं कि ईवीएम खराब है, ईवीएम हमको हरा दे रही है, जब उसी ईवीएम से आप जीत जाते हैं तब वो ईवीएम अच्छी हो जाती है।”


उन्होंने आगे कहा, “कोई संवैधानिक संस्था ऐसी नहीं है जिन पर आप उंगलियां न उठाते हो। अगर वो व्यवस्था की बात करती है, न्याय की बात करती है, विधि की बात करती है, संविधान की बात करती है तो आपको उनपे खोट नजर आता है।” धामी ने अंत में कहा, “पूरा देश देख रहा है कि आप इसका विरोध क्यों कर रहे हैं। ये विरोध मात्र केवल बहाना है, इसके पीछे असली बात ये है कि जो सही तरीके से काम हो रहा है उसको कहीं न कहीं आपको पसंद नहीं आ रहा है।”


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.