Rahul Gandhi Detained as Delhi Protest Against CEC Escalates
फैजुल्लागंज में बाढ़ के बीच पुलिस की नाव से गश्त, सुरक्षा पर कड़ा पहरा
लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026
लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच मड़ियांव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ खाली पड़े घरों पर भी पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इंस्पेक्टर शिवानन्द मिश्रा पुलिस बल के साथ नाव से प्रभावित इलाकों में पेट्रोलिंग करते नजर आए। पुलिस टीम जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कर रही है।
पुलिस ने प्रभावित लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की समस्या या आवश्यकता होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रिस्पॉन्स टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
बाढ़ के कारण प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की गश्त लगातार जारी है। खाली मकानों और जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी के जरिए पुलिस किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट है।
Add Comment