Breaking News :

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया 'वंदे मातरम'

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया'

Sharvari Channels Classic Bollywood Charm in ‘Yeh Prem Mol Liya’

LPU Campus Unrest Spills Onto Highway, Police Use Lathis to Disperse Protesters

Mountain Collapse Chokes Marsyangdi, Sparks Downstream Flood Alert in Nepal

सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाली पर काम करेगी सपा: अखिलेश यादव

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ बेहद पावरफुल कॉन्सेप्ट: शेफ मनजीत सिंह गिल

29 Trekkers Evacuated from Auden Col as Uttarkashi Rescue Continues

दीपोत्सव-2026 की भव्यता का बनें साक्षी, यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज

गंगोत्री की ऊंची चोटियों से 32 लोगों का रेस्क्यू, डीएम प्रशांत आर्य ने साझा की जानकारी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 28 September 2026

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया 'वंदे मातरम'

अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा 'पश्चिम बंगाल दिवस' का शानदार आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और उसकी जीवंत भावना का अद्भुत जश्न मनाया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

समारोह में अमेरिका में रह रहे बंगाली और भारतीय समुदाय के प्रवासियों ने बढ़-चढ़कर और बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का एक सबसे भावुक और देशभक्ति से ओत-प्रोत क्षण तब आया, जब विधानसभा अध्यक्ष बोस ने उपस्थित भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर अत्यंत श्रद्धाभाव से 'वंदे मातरम' का सामूहिक गान किया।

अटलांटा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने  ‘एक्स’ पर लिखा पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, कला और भावना का जश्न मनाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रथिंद्र बोस इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के भारतीय समुदाय के लोगों ने बहुत ही शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इससे पहले अटलांटा में भारत के महावाणिज्य राजदूत डॉ. सुमित सेठ ने विधानसभा अध्यक्ष बोस का दूतावास परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कूटनीतिक मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, सुदूर विदेश में रह रहे भारतीय प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने और उनके साथ रचनात्मक जुड़ाव के नए तौर-तरीकों को तलाशने पर विचारों का बेहद सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ। यह आयोजन वैश्विक पटल पर भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने में पूरी तरह सफल रहा।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.