अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया 'वंदे मातरम'
‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ बेहद पावरफुल कॉन्सेप्ट: शेफ मनजीत सिंह गिल
नई दिल्ली, 28 सितंबर 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक खानपान और अलग-अलग जिलों की खास पाक विरासत को सामने लाने की पहल चर्चा में रही। इंडियन फेडरेशन ऑफ कलिनरी एसोसिएशंस (IFCA) के अध्यक्ष शेफ डॉ. मनजीत सिंह गिल ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ की अवधारणा को प्रभावशाली बताते हुए कहा कि लोगों में अपने खानपान को जानने और समझने को लेकर काफी उत्सुकता है।
शेफ डॉ. मनजीत सिंह गिल ने कहा, “पहले दिन जब मेरे को एक कॉन्टैक्ट किया गया कि इस तरीके से यहाँ पर मास्टर क्लासेज करनी है तो मैं बहुत एक्साइटेड था। जब से मैंने ये कॉन्सेप्ट सुना है "वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन", एक बहुत ही थॉटफुल और बहुत ही पावरफुल लाइन है और ये कॉन्सेप्ट है जिसके कारण अब हम एक जो स्टेप लिया है।”
उन्होंने आगे कहा, “सर यहाँ पे आप देखें चारों तरफ जितनी भी वैरायटी का यूपी का जो मेरे को लिस्ट भी भेजी थी इन्होंने, देखा मैंने कि वो सब चीजों का डिस्प्ले किया है। लोग पूछ रहे हैं, लोगों में एक्साइटमेंट है उसकी।” गिल के मुताबिक, यह उत्सुकता दिखाती है कि लोग अपने क्षेत्र के भोजन और उससे जुड़ी परंपराओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं।
भारतीय भोजन की परंपरा पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “तो उसको हुए पता लगता है कि लोगों को कितना अपने खाने के बारे में जानने की चाह है। क्या हम मानते हैं कि खाना बहुत ऑस्पिशियस है। इसकी मार्केटिंग ही करने की जरूरत होती है, हमको अपने खाने के बारे में लोगों को समझाना है क्योंकि बस हमारा खाना जो है हिंदुस्तान का, इसके पीछे बहुत बड़ी साइंस है, इसका जो बहुत जनरेशन से हजारों सालों से इसका एक्सपेरिमेंटेशन से ही डॉक्यूमेंटेशन तो इस साइंस को, इस डॉक्यूमेंटेशन को हमें डिस्कवर करना है, हमें समझना है।”
गिल के बयान का मुख्य जोर भारतीय खानपान के पीछे मौजूद लंबे अनुभव, प्रयोग और पारंपरिक ज्ञान को समझने पर रहा। UPITS 2026 में अलग-अलग व्यंजनों के प्रदर्शन के बीच उन्होंने इस विरासत को लोगों तक बेहतर ढंग से पहुंचाने और उसके पीछे मौजूद ज्ञान को सामने लाने की जरूरत बताई।
Add Comment