बलरामपुर अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया ‘विश्व फार्मेसी दिवस’
ओडीओपी से कारीगरों को मिला सीधा बाजार, सुप्रिया निगम ने बताया अनुभव
नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्थानीय कारीगरी और उद्यमिता को बाजार से जोड़ने के अवसरों को लेकर प्रदर्शकों ने अपने अनुभव साझा किए। गौतम बुद्ध नगर की उद्यमी और अर्थ होम सुप्रिया की सह-संस्थापक सुप्रिया निगम ने बताया कि उनका उद्यम होम फर्निशिंग उत्पादों में जरी-जरदोजी और चिकनकारी जैसी पारंपरिक कलाओं को कारीगरों के साथ मिलकर नए रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।
अपने काम के बारे में सुप्रिया निगम ने कहा, “मेरा नाम सुप्रिया निगम है, मैं अर्थ होम सुप्रिया की को-फाउंडर हूं। मैं गौतम बुद्ध नगर डिस्ट्रिक्ट से हूं और हमारा जो है होम फर्निशिंग का प्रोडक्ट है, जिसके अंदर हम जो है नई चीज लाने की कोशिश कर रहे हैं कारीगरों के साथ मिलकर काम करके, जरी-जरदोजी का, चिकनकारी का।”
ओडीओपी से मिले अवसरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “ओडीओपी के थ्रू मुझे एक माध्यम मिला है, जिससे हम कारीगरों के साथ अपने प्रोडक्ट को सीधा मार्केट में पब्लिक तक लेकर आ पा रहे हैं, नो मिडिल मैन, नो होलसेलर्स इन बिटवीन। तो वह चीज मुझे बहुत अच्छी लगी है और उसके वजह से जो है काफी इन्क्वायरीज और लोगों का इंटरेस्ट हमें पता चल रहा है।”
इस मंच को अपने कारोबार और कारीगरों के लिए उपयोगी बताते हुए सुप्रिया निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा, “और इस ओडीओपी माध्यम को हम तक पहुंचाने के लिए मैं बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं, योगी जी का धन्यवाद।”
सुप्रिया निगम के अनुभव के मुताबिक, ओडीओपी के जरिए कारीगरों और उनके साथ काम करने वाले उद्यमियों को बिचौलियों के बिना सीधे बाजार तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे मंच उनके लिए ग्राहकों की रुचि समझने, नई पूछताछ हासिल करने और पारंपरिक कारीगरी से जुड़े उत्पादों को व्यापक स्तर पर सामने रखने का माध्यम बन रहे हैं।
Add Comment