नितिन नबीन की अपील, PM मोदी के जन्मदिवस पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’
BRICS पर अखिलेश का सरकार से सवाल, कृषि से शहरी ढांचे तक घेरा
लखनऊ, 13 सितंबर 2026
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ एयरपोर्ट पर BRICS में उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एजेंडे को देश और उत्तर प्रदेश की जमीनी स्थिति से जोड़ते हुए कृषि, ड्रग तस्करी, डिजिटल कनेक्टिविटी, आपदा प्रबंधन और शहरी ढांचे पर सवाल उठाए। साथ ही पत्रकारों से BRICS की चर्चाओं को लेकर भी सवाल किया।
अखिलेश यादव ने कहा, “ये जितने पत्रकार साथी हैं इन्हें खुद ही नहीं पता होगा BRICS किन बातों पे बहस कर रहा है और leaders किन बातों पे बहस कर रहे हैं। तुम्हें पता है? देखो अब इसको भी नहीं पता, इसको भी नहीं पता। तो क्या सवाल पूछने आए हो आप लोग?” उन्होंने regenerative agriculture का जिक्र करते हुए किसानों को फसल की उचित कीमत और खाद उपलब्ध कराने को लेकर सवाल किया। कन्नौज के आलू किसानों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “हम तो Kannauj से आते हैं, आलू की कीमत ही नहीं दे पा रहे हो आप।”
ड्रग तस्करी को लेकर यादव ने लखनऊ एयरपोर्ट पर गांजा पकड़े जाने की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आप गांजा ही नहीं रोक सकते और Lucknow में गांजा कैसे आ रहा है ये बताइए आप।” इसके साथ ही उन्होंने BRICS के digital connectivity और disaster management से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। यादव ने पूछा, “आपका disaster management, early warning, data integration में कहाँ है आप?” और Dial 100 की व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए।
यादव ने climate resilient urban infrastructure को लेकर भी सवाल उठाया और JPNIC का उल्लेख करते हुए कहा, “क्या आपने जो अच्छी चीज है वो बेच दी? JPNIC आपने बेच दिया।” वहीं traditional knowledge के मुद्दे पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमारे मुख्यमंत्री तो ये भी नहीं जानते कुछ भी, अब क्या बात करें हमसे।”
अखिलेश यादव ने अपने बयान के जरिए BRICS की अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं को उत्तर प्रदेश के स्थानीय मुद्दों से जोड़ते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उनका फोकस इस बात पर रहा कि कृषि, डिजिटल व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में जिन प्राथमिकताओं की बात वैश्विक स्तर पर हो रही है, उनकी जमीनी स्थिति आखिर क्या है।
Add Comment