जंतर-मंतर आंदोलन को सपा का बड़ा साथ, डिंपल यादव ने की सोनम वांगचुक से मुलाकात

नई  दिल्ली,16 जुलाई 2026


जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन को अब प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का खुला समर्थन मिल गया है। आंदोलन के बीच मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव जंतर-मंतर पहुंचीं और अनशन पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वांगचुक से अनशन समाप्त करने का आग्रह भी किया, लेकिन उन्होंने अपने संकल्प पर कायम रहने का संकेत दिया। समाजवादी पार्टी के इस कदम के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं


डिंपल यादव के साथ सांसद धर्मेंद्र यादव, मुहिबुल्लाह नदवी और समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी जंतर-मंतर पहुंचे। नेताओं ने आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत करते हुए उनके भविष्य, रोजगार और नीट परीक्षा में कथित धांधली जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। डिंपल यादव ने कहा कि देश को सोनम वांगचुक जैसे विचारकों और मार्गदर्शकों की आवश्यकता है, इसलिए उन्हें अपना अनशन समाप्त कर देना चाहिए। हालांकि, सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं या यह मुद्दा तार्किक परिणति तक नहीं पहुंचता, वह पीछे नहीं हटेंगे। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


इस दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने जंतर-मंतर के मंच से आंदोलनकारी युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जंतर-मंतर की इस ऐतिहासिक सरजमीं पर आज पूरा देश और दुनिया के वो लोग जो लोकतंत्र और मानवता में विश्वास रखते हैं. सोनम जी की सेहत को लेकर चिंतित हैं. मैं आज अपने नेता आदरणीय अखिलेश यादव जी की तरफ से इस आंदोलन को पूरा समर्थन देने आया हूं. पूरा देश जानता है कि अगर छात्रों और बेरोजगारों की इस देश में कोई सबसे ज्यादा चिंता करता है, तो वो अखिलेश यादव


इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज आंदोलन को अपना समर्थन दे चुके हैं। अब 20 जुलाई को प्रस्तावित जंतर-मंतर से संसद भवन तक के विशाल पैदल मार्च पर सभी की नजरें टिकी हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि इस मार्च में समाजवादी पार्टी की भागीदारी कितनी व्यापक होगी। माना जा रहा है कि इस आंदोलन ने अब राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बना ली है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.