Breaking News :

Indonesia Confers Highest Civilian Honour on PM Modi

MS Birthday Special: फुटबॉल के गोलकीपर से क्रिकेट के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान तक का सफर

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला: गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया स्वागत

रामनगर में रेव पार्टी की आड़ में देह व्यापार का भंडा फोड़, 52 लोग गिरफ्तार

भारत ने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति के लिए किया करार, देश के डिफेंस इंडस्ट्री होगी मज़बूत

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जलालाबाद का बदलेगा नाम

VP Radhakrishnan Honors Dr. Syama Prasad Mookerjee’s Enduring Legacy

Global Tributes Mark Dalai Lama’s 91st Birthday

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 07 July 2026

भारत ने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति के लिए किया करार, देश के डिफेंस इंडस्ट्री होगी मज़बूत

इंडोनेशिया । भारत ने इंडोनेशिया के साथ मंगलवार को ब्रह्मोस मिसाइल की आपूर्ति को लेकर करार किया। इससे एक तरफ देश के दक्षिणपूर्व एशियाई देश के साथ संबंध मजबूत होंगे और दूसरी तरफ देश की घरेलू डिफेंस इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इंडोनेशिया भारत में बनी 'अस्त्र' एयर-टू-एयर मिसाइलें भी खरीदने वाला है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित 'अस्त्र' एक 'बियॉन्ड-विजुअल-रेंज' मिसाइल है, जिसे तेजी से दिशा बदलने वाले दुश्मन के विमानों को ट्रैक करके नष्ट करने के लिए बनाया गया है। भारत के इंडोनेशिया को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की अतिरिक्त बैटरीज भी देने की संभावना है।

ये समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान किए गए, जो उनके तीन देशों के दौरे का पहला चरण था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारे देशों के बीच बढ़ता भरोसा हमारे रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत कर रहा है। आज, हमने रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर सहमति व्यक्त की है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज हुए समझौते से इंडोनेशिया के नागरिकों के लिए भारत की अच्छी क्वालिटी वाली और सस्ती दवाएं और भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। हम इंडोनेशिया में डॉक्टरों और हेल्थकेयर वर्कर्स की क्षमता बढ़ाने में भी मदद करेंगे।"

भारत और इंडोनेशिया ने स्टील सप्लाई चेन के लिए मिनरल्स और टेक्नोलॉजी पर भी समझौता किया है। इसका मकसद जरूरी मिनरल्स की सप्लाई चेन को मजबूत करना है। भारत इंडोनेशिया के लिए खास इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) बनाने में भी मदद करेगा और इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश को अपनी चुनाव टेक्नोलॉजी की जानकारी देगा।

इस बीच, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे बड़े सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.