Breaking News :

Asha Bhosle: मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

US-Iran War Ceasefire News : ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में वार्ता शुरूअमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस और ईरानी डेलिगेशन से अलग-अलग मिले पाकिस्तानी पीएम

बच्ची को किया अगवा कर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार; खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

जामनगर : वंतारा ने लॉन्च की दुनिया की पहली वैश्विक वन्यजीव और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय

ईरान संकट के बीच 312 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, दिल्ली तक स्लीपर सेल फैलाने की साजिश नाकाम

लौकी को ऐसे बनाये तो बच्चे मांग मांग कर खाएंगे

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

भारत ने ईरान को भेजा चिकित्सा सहायता खेप , ईरानी राजदूत ने जताया आभार

सीएम डैशबोर्ड की मार्च की रिपोर्ट में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 11 April 2026

बच्ची को किया अगवा कर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार; खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर छह साल की बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची बृहस्पतिवार रात अपनी मौसी से मिलने एक निजी अस्पताल गई थी। वहां से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और एक सुनसान मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।


जानिए पूरी घटना 

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान चंद्रकेश उर्फ 'गति' (30) के रूप में हुई है, जिसने रात लगभग 9:30 बजे अस्पताल के बाहर से बच्ची का अपहरण किया था। किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसकी सूचना मिलने पर परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।


अस्पताल में भर्ती बच्ची 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (बिल्सी) के के तिवारी और प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती इलाज के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ हृदेश कठेरिया ने शनिवार को कहा कि इस संबंध में तुरंत मामला दर्ज किया गया और पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात आरोपी चंद्रकेश उर्फ 'गति' को गिरफ्तार कर लिया।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.