Breaking News :

Asha Bhosle: मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

US-Iran War Ceasefire News : ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में वार्ता शुरूअमेरिकी उप राष्ट्रपति वेंस और ईरानी डेलिगेशन से अलग-अलग मिले पाकिस्तानी पीएम

बच्ची को किया अगवा कर दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार; खून से लथपथ हालत में मिली मासूम

जामनगर : वंतारा ने लॉन्च की दुनिया की पहली वैश्विक वन्यजीव और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय

ईरान संकट के बीच 312 भारतीय मछुआरों की वतन वापसी

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, दिल्ली तक स्लीपर सेल फैलाने की साजिश नाकाम

लौकी को ऐसे बनाये तो बच्चे मांग मांग कर खाएंगे

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

भारत ने ईरान को भेजा चिकित्सा सहायता खेप , ईरानी राजदूत ने जताया आभार

सीएम डैशबोर्ड की मार्च की रिपोर्ट में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 11 April 2026

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सम्पर्क बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था. इसी क्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलौर, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनउ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है.


उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइनें अपने बेडे में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और अपने प्रचालन और वाणिज्यिक सरोकारों के आधार पर बाजारों और मार्गो का चयन करने के लिए स्वतंत्र है. उन्होंने बताया है कि किसी भी हवाईअड्डे के लिए या हवाईअड्डे से हवाई सेवाओं को आरंभ करने या बढ़ाने का निर्णय संबंधित एयरलाइंस प्रचालकों पर निर्भर करता है. उन्होंने बताया है देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा के अनुरोध का सभी अनुसूचित घरेलू एयर लाइनों के साथ सांझा किया गया है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार राज्य हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार उत्तराखंड को सहयोग कर रही है. केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है. सरकार देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित हवाई सेवा शुरु करने के लिए प्रयासरत है. इससे राज्य के लोगों को वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या से सीधे सम्पर्क स्थापित हो सकेगा.

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.