Breaking News :

PM Modi Highlights India’s Unity and Spiritual Heritage, Calls Museum a Message for Global Harmony

Chief Minister Yogi directs strengthening of District OTD Cells for the one trillion dollar target

हमले में मारे गए शीर्ष ईरानी अफसर: आईआरजीसी

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, अस्पताल संचालक समेत छह गिरफ्तार

PM Narendra Modi Inaugurates Samrat Samprati Museum in Gandhinagar, Showcases Jain Heritage

New Financial Year Brings Major Tax Reforms: HRA Rules Tightened, Compliance Measures Updated

कुशीनगर से विश्व शांति का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ

विदेशी निवेश बढ़ाने की तैयारी: इन्वेस्ट यूपी करेगा कई देशों में रोड शो, 20 करोड़ रुपये स्वीकृत

सरधना में गैस एजेंसी बंद रहने से हंगामा, उपभोक्ताओं में नाराजगी; एक किशोर बेहोश

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 31 March 2026

कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, अस्पताल संचालक समेत छह गिरफ्तार

कानपुर।  31 मार्च 2026

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में अवैध किडनी प्रत्यारोपण रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और अस्पताल संचालक, दलाल सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला केशवपुरम स्थित आहूजा अस्पताल से जुड़ा है, जहां कथित रूप से अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, एक महिला मरीज, जिसकी किडनी खराब थी, को शिवम अग्रवाल नामक एक दलाल मिला, जिसने किडनी डोनर की व्यवस्था करने का भरोसा दिया। इसके बाद उसकी मुलाकात मेरठ के एक छात्र आयुष से कराई गई, जिसने चार लाख रुपये के बदले किडनी देने की बात कही। आरोप है कि आहूजा अस्पताल में ट्रांसप्लांट के बाद आयुष को कल्याणपुर स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि महिला को अलग अस्पताल में रखा गया।

आयुष ने आरोप लगाया कि तय रकम उसे नहीं दी गई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने साक्ष्य जुटाए और आहूजा अस्पताल के दो डॉक्टरों, दलाल शिवम अग्रवाल और तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। एसीएमओ की टीम ने देर रात शहर के कई निजी अस्पतालों में छापेमारी कर जांच की। वहीं, दोनों मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.