PM Modi Highlights India’s Unity and Spiritual Heritage, Calls Museum a Message for Global Harmony
विदेशी निवेश बढ़ाने की तैयारी: इन्वेस्ट यूपी करेगा कई देशों में रोड शो, 20 करोड़ रुपये स्वीकृत
लखनऊ। 31 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय रोड शो आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है, जिसका उपयोग जापान, सिंगापुर, जर्मनी, यूके, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, रूस और अमेरिका जैसे देशों में रोड शो और निवेशकों के साथ गोलमेज सम्मेलन आयोजित करने में किया जाएगा।
निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से इन्वेस्ट यूपी ने ‘चाइना प्लस’ रणनीति पर भी काम तेज कर दिया है। इसके तहत उन देशों की कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है, जिन्होंने पहले चीन में निवेश किया है। अधिकारियों का प्रयास है कि इन कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि राज्य को वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर और जापान के दौरे पर गया था, जहां से करीब चार लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में एक अन्य प्रतिनिधिमंडल जर्मनी गया था, जिससे निवेश संभावनाओं को और मजबूती मिली है।
इन्वेस्ट यूपी अब प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC-5) से पहले इन रोड शो का आयोजन कर अधिक से अधिक विदेशी निवेश आकर्षित करने की योजना बना रहा है। सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Add Comment