‘Hanuman Ansh’ Brings Neem Karoli Baba’s Spiritual Journey to IFFI 2026
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेगा भारत!
नई दिल्ली, 28 नवंबर 2026
जम्मू-कश्मीर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ महापदयात्रा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल जनसभा को संबोधित करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट करना है।
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अराजकता फैलाकर तख्तापलट और रिजीम चेंज की बातें कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की गतिविधियां स्वीकार की जा सकती हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने या जाने के लिए नहीं, बल्कि देश के निर्माण के लिए राजनीति करती है और वोट चोरी के आरोपों को भी खारिज किया।
Add Comment