Breaking News :

‘Hanuman Ansh’ Brings Neem Karoli Baba’s Spiritual Journey to IFFI 2026

Modi’s Firm Message on Women’s Reservation: “Our Resolve Remains Unshaken”

राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेगा भारत!

योगी आदित्यनाथ का संदेश- दुनिया के इतिहास से भी प्राचीन है काशी की विरासत, Banaras Biennale से मिलेगी वैश्विक पहचान!

Made in India, Built for the Seas: Murmu on India’s Naval Strength

आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, की पूजा-अर्चना

आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, की पूजा-अर्चना

हिंद महासागर के भविष्य पर महामंथन, जयशंकर ने की आईओआरए बैठक की अध्यक्षता

अखिलेश यादव का तंज- 'स्पेन बनाने वालों की विदाई का समय आ गया, वीजा तैयार रखें!'

Delimitation Bill Returns: Lok Sabha May Expand to 850 Seats, Opposition Prepares to Resist

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 29 November 2026

हिंद महासागर के भविष्य पर महामंथन, जयशंकर ने की आईओआरए बैठक की अध्यक्षता

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता की। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदार देशों के मंत्रियों व वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. जयशंकर ने हिंद महासागर क्षेत्र को अपार विविधता, अवसरों और साझा चुनौतियों से भरा हुआ बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री कनेक्टिविटी और आर्थिक समृद्धि के केंद्र में स्थित है, इसलिए इसे शांत, स्थिर और सुरक्षित बनाए रखना सभी देशों की सामूहिक जिम्मेदारी है।


विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार भारत की कूटनीतिक दृष्टि को सामने रखते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि आईओआरए के प्रति भारत का दृष्टिकोण प्रधानमंत्री के 'महासागर' विजन से प्रेरित है, जो पूर्ववर्ती 'सागर' (सागर) नीति का ही विस्तार है। उन्होंने बताया कि भारत की अध्यक्षता की थीम, "हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता", इस गहरे विश्वास को दर्शाती है कि संगठन को तेजी से बदलती क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने तथा निरंतर सक्रिय रहने की आवश्यकता है।


वैश्विक भू-राजनीतिक स्तर पर हो रहे बड़े बदलावों की ओर इशारा करते हुए डॉ. जयशंकर ने जोर दिया कि इस दौर में आईओआरए को अपनी सामूहिक आवाज को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद साझेदारों के साथ सार्थक सहयोग और संगठन के संस्थागत व वित्तीय सुदृढ़ीकरण पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने पिछले अध्यक्ष के रूप में श्रीलंका के नेतृत्व की सराहना की और उपाध्यक्ष व भावी अध्यक्ष के रूप में मॉरीशस का स्वागत किया।


जयशंकर ने आईओआरए की आम बहस में ‘एक मजबूत क्षेत्रीय आवाज़ः बदलती वैश्विक व्यवस्था में आईओआरए की स्थिति’ विषय पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा स्वाभाविक रूप से, हमारा ध्यान बदलती वैश्विक व्यवस्था के अस्थिर पहलुओं, खासकर संघर्षों, तनावों और रुकावटों, पर केंद्रित है। इसके साथ ही, सकारात्मक पहलुओं को समझना भी उतना ही जरूरी है: जैसे कि गहरी परस्पर निर्भरता, मजबूत वैश्वीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मिलने वाले फायदे।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)


इस उच्चस्तरीय सम्मेलन से इतर डॉ. जयशंकर ने श्रीलंका, मॉरीशस, सेशेल्स और मालदीव सहित कई प्रमुख देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। इन बैठकों में समुद्री सुरक्षा, नीली अर्थव्यवस्था, आपदा प्रबंधन और क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं को गति देने पर व्यापक सहमति बनी।


मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय ऋतीश रामफुल से मुलाकात के बाद डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख क्षेत्रों की समीक्षा की, जिसमें 'विशेष आर्थिक पैकेज' के तहत हुई प्रगति भी शामिल है। हमने भारत-मॉरीशस 'उन्नत रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने, तथा भारत की विजन ‘महासागर’ और ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।’’

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.