Breaking News :

साल में बदली यूपी की तस्वीर, 35 हजार से ज्यादा फैक्ट्रियों के साथ औद्योगिक विस्तार का दावा: योगी

36 नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी, 13 बेटियों की सफलता पर धामी ने जताई खुशी

मातृशक्ति के नाम पर धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर भी किया तीखा वार

ओवरटेक की जल्दबाजी ने मचाई तबाही, बस-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Sudhanshu Trivedi Targets Tamil Nadu Government Over Supreme Court Order on Kartikeya Deepam

Five Killed as Turkish Military Helicopter Crashes During Training Mission

“कमल का बटन दबाइए, साइकिल को पंचर करना मत भूलिए”: केशव प्रसाद मौर्य

“पुराने साहस से सीखें, नए भारत का निर्माण करें”, बाली जात्रा में राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश

मनचाही सीट नहीं मिली तो मायूस न हों, जीत से तय होगा सम्मान: अखिलेश की कांग्रेस को नसीहत

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लांच किया जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर', सुनाएगा काशी के 84 घाटों की कहानी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 25 November 2026

ओवरटेक की जल्दबाजी ने मचाई तबाही, बस-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

लखनऊ, 25 नवंबर 2026


प्रयागराज के हंडिया इलाके में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। भेसकी पेट्रोल पंप के पास वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही बस और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर का असर इतना अधिक था कि स्कॉर्पियो पलटते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई और घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन वाराणसी से प्रयागराज की दिशा में जा रहे थे। भेसकी पेट्रोल पंप के पास बस चालक ने स्कॉर्पियो से आगे निकलने के लिए ओवरटेक करना शुरू किया। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कॉर्पियो से टकरा गई। जोरदार भिड़ंत के चलते स्कॉर्पियो पलटकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। स्कॉर्पियो का पंजीकरण नंबर यूपी 70 एफआर 3659 और बस का नंबर यूपी 70 ईटी 7490 बताया गया है।


दुर्घटना में बस में सवार एक अधेड़ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति का पैर टूट गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीआरवी 112 की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कई एंबुलेंस बुलाई गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी सैदाबाद पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.