Breaking News :

मातृशक्ति के नाम पर धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर भी किया तीखा वार

ओवरटेक की जल्दबाजी ने मचाई तबाही, बस-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Sudhanshu Trivedi Targets Tamil Nadu Government Over Supreme Court Order on Kartikeya Deepam

Five Killed as Turkish Military Helicopter Crashes During Training Mission

“कमल का बटन दबाइए, साइकिल को पंचर करना मत भूलिए”: केशव प्रसाद मौर्य

“पुराने साहस से सीखें, नए भारत का निर्माण करें”, बाली जात्रा में राष्ट्रपति मुर्मु का संदेश

मनचाही सीट नहीं मिली तो मायूस न हों, जीत से तय होगा सम्मान: अखिलेश की कांग्रेस को नसीहत

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लांच किया जीपीएस आधारित 'वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर', सुनाएगा काशी के 84 घाटों की कहानी

देव दीपावली पर पहली बार 2,100 मेक इन इंडिया ड्रोन से जगमगाया काशी का आसमान

रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- ‘वो स्तुति भी कर दें, निंदा भी कर दें, अपने हैं’

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 25 November 2026

मनचाही सीट नहीं मिली तो मायूस न हों, जीत से तय होगा सम्मान: अखिलेश की कांग्रेस को नसीहत

लखनऊ, 25 नवंबर 2026


उत्तर प्रदेश की सियासत में चुनावी गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही कवायद के बीच सीटों का मुद्दा अब दोनों दलों के लिए अहम होता जा रहा है। बातचीत पूरी होने से पहले सपा की पहली उम्मीदवार सूची सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस को खुला संदेश दिया है। एक्स पर साझा किए गए अपने पत्र में उन्होंने गठबंधन के सहयोगियों को याद दिलाया कि चुनाव में व्यक्तिगत पसंद से ज्यादा महत्व साझा जीत का है। उन्होंने लिखा, 'हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन' की जीत सुनिश्चित हो'


अखिलेश यादव ने सीटों के बंटवारे का आधार चुनावी नतीजों की संभावना को बनाने की पैरवी की। उनका कहना है कि दोनों दलों को ऐसी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, जहां जीत की उम्मीद अधिक हो और गठबंधन की कुल सफलता का रास्ता मजबूत हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी सीट पर दावा कमजोर पड़ने या मनपसंद सीट नहीं मिलने की स्थिति में उम्मीदवारों को निराश नहीं होना चाहिए। अखिलेश के मुताबिक, चुनाव में मिली जीत ही गठबंधन के भीतर हर दल को वास्तविक सम्मान दिलाएगी।


सपा प्रमुख ने बताया कि कांग्रेस ने जिन सीटों को अपनी प्राथमिकता में रखा था, उनमें से 26 पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन चुकी है। उन्होंने कांग्रेस से बाकी सीटों के नाम भी साझा करने को कहा है, ताकि दोनों दल मिलकर यह आकलन कर सकें कि कहां किस पार्टी का उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। अखिलेश ने इस पूरे गठबंधन को भाजपा के खिलाफ एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अवसर बताते हुए कहा कि दोनों पंथनिरपेक्ष दलों का साझा लक्ष्य अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को पीडीए प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.