Mrunal Thakur Celebrates Her Curves, Opens Up About Her Body Acceptance Journey
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, UPA के आर्थिक रिकॉर्ड पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, 21 नवंबर 2026
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए बदलावों का जिक्र किया। राहुल गांधी को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए के दस साल के शासन में भारतीय अर्थव्यवस्था कमजोर स्थिति में पहुंच गई थी और भारत दुनिया की 'फ्रेजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया था। इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बना चुका है। ठाकुर ने यूपीए के कार्यकाल को 'लॉस्ट डिकेड' और मोदी सरकार के दौर को 'गोल्डन डिकेड' बताया।
बैंकिंग क्षेत्र का उदाहरण देते हुए अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि यूपीए शासन के दौरान 12 में से 11 सरकारी बैंक प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) फ्रेमवर्क के तहत आ गए थे और बंद होने की स्थिति में पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि अब सभी 12 सरकारी बैंक रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं, जिनका कुल लाभ ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि इनकी कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है और कई सरकारी कंपनियां लगातार रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज कर रही हैं।
ठाकुर ने अंतरिक्ष, विज्ञान, आईटी और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में भारत की प्रगति को भी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से जोड़ा। उन्होंने कहा कि देश में 2.26 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप और 131 यूनिकॉर्न मौजूद हैं, जिसके साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय देश के युवाओं और केंद्र सरकार की नीतियों को देते हुए कहा कि इनके जरिए युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं।
Add Comment