Mrunal Thakur Celebrates Her Curves, Opens Up About Her Body Acceptance Journey
BJP सरकार नहीं होती तो लाड़ली बहना योजना भी नहीं होती', सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 21 नवंबर 2026
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं होती तो महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पाता। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं से योजना के लाभ और बीजेपी की सरकार बनाने के फैसले को लेकर भी सवाल किए।
सिंधिया ने कहा, "अगर ये भारतीय जनता पार्टी न होती तो मेरी लाड़ली बहना योजना न होती।" इसके बाद उन्होंने सभा में मौजूद महिलाओं से हाथ उठाकर अपनी मौजूदगी बताने को कहा। उन्होंने पूछा, "ठीक किया कि नहीं भारतीय जनता पार्टी स्थापित करके, सरकार स्थापित करके बताओ? ठीक किया कि नहीं? अरे ठीक किया, मेरी महिलाएं बोलें ठीक किया कि नहीं?"
किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र से मिलने वाले 6,000 रुपये के अतिरिक्त मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भी 6,000 रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सरकार नहीं होती तो किसानों को यह अतिरिक्त आर्थिक सहायता नहीं मिलती। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सिंधिया ने कहा, "छह हजार यहां से क्योंकि कांग्रेस के पॉकेट में था।"
Add Comment