Mrunal Thakur Celebrates Her Curves, Opens Up About Her Body Acceptance Journey
सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट?
सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी के भाव में करीब ₹10,000 प्रति किलो तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना भी करीब ₹5,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वायदा बाजार यानी MCX पर चांदी का भाव फिसलकर 1,48,289 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, वहीं MCX पर सोना 1,22,525 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
गिरावट के पीछे का कारण
कीमतों में आई इस तेज गिरावट के पीछे मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों का दबाव माना जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. बाजार को यह चिंता सता रही है कि दिसंबर, जनवरी और मार्च में ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी सोने-चांदी की कीमतों पर भारी पड़ रही है और दोनों कीमती धातुओं को नीचे खींच रही है.
आपके शहर की कीमत
शहर 24-कैरेट सोना (10 ग्राम) 22-कैरेट सोना (10 ग्राम) 18-कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,30,830 ₹1,19,940 ₹98,160
मुंबई ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
कोलकाता ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
चेन्नई ₹1,30,680 ₹1,19,790 ₹98,010
अहमदाबाद ₹1,30,730 ₹1,19,840 ₹98,060
भोपाल ₹1,30,730 ₹1,19,840 ₹98,060
जयपुर ₹1,30,830 ₹1,19,940 ₹98,160
सोने में पैसा लगाने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
बाजार का इतिहास गवाह है कि भारी गिरावट झेलने के बाद भी सोने ने कई मौकों पर शानदार वापसी की है. हालांकि, अतीत के रिकॉर्ड के आधार पर यह मान लेना कि इस बार भी दाम तुरंत उछल जाएंगे, ठीक नहीं होगा. खरीदारों को केवल भाव देखने के बजाय यह तय करना चाहिए कि वे कितने समय के लिए पैसा लगा रहे हैं और उनके पोर्टफोलियो में गोल्ड का हिस्सा कितना है. अगर आप हालिया मंदी को देखकर खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो भविष्य में भी दामों में होने वाली हलचल को सहने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें. केवल इस भरोसे पर पैसा लगाना समझदारी नहीं है कि कीमतें अब एकतरफा भागेंगी.
Add Comment