Breaking News :

Mrunal Thakur Celebrates Her Curves, Opens Up About Her Body Acceptance Journey

अवधेश चौहान की एंट्री से सीतापुर में बदलेगा सियासी समीकरण? अखिलेश यादव ने BJP को लेकर किया बड़ा दावा

Jaishankar Welcomes Bulgarian Delegation, Pushes for Stronger Bilateral Partnership

PM Modi Inaugurates Nitish Setu Over Ganga, Announces ₹34,470 Crore Development Projects for Bihar

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, UPA के आर्थिक रिकॉर्ड पर उठाए सवाल

JP Nadda Highlights 12 Years of Transformation in Medical Education and Healthcare

यूपी में स्किल डेवलपमेंट को नई रफ्तार, 50 हजार युवाओं को मिला रोजगार: योगी

Cricketer Yuzvendra Chahal Enters BJP, Appointed to OBC Morcha’s National Executive

दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में यात्रियों से बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

BJP सरकार नहीं होती तो लाड़ली बहना योजना भी नहीं होती', सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 21 November 2026

IND vs PAK U19 Final : उस्मान-कादिर की तूफानी बल्लेबाजी, पाकिस्तान 100 रन के पार; भारत को विकेट का इंतजार

अल अमीरात। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप (Asia Cup) का खिताबी मुकाबला शनिवार को ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम (Pakistani Team) ने शुरुआती झटके से उबरते हुए तेज रन बनाने शुरू कर दिए हैं. ओपनर हयाम खान का विकेट गिरने के बाद उस्मान खान और अब्दुल कादिर ने मोर्चा संभाल लिया. दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक पारी के दम पर पाकिस्तान ने 13 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए थे. भारतीय गेंदबाजों के सामने अब इन दोनों की साझेदारी तोड़ने की चुनौती है.



उस्मान और कादिर की जोड़ी ने बढ़ाई रन गति

पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अब्दुल कादिर (Abdul Quadir) ने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट लगाए और अब तक तीन छक्के जड़ चुके हैं. दूसरी ओर उस्मान खान ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छक्का लगाया. दोनों के बीच तेजी से रन बने और पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया.13 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर 108/1 था. उस्मान खान 45 और अब्दुल कादिर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.


काव्य पटेल ने भारत को दिलाई पहली सफलता


भारतीय टीम को पहली सफलता नौवें ओवर में मिली. काव्य परेश पटेल ने पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज हयाम खान को विकेटकीपर अनवय द्रविड़ के हाथों कैच कराया. हयाम ने 23 गेंदों में चार चौकों की मदद से 21 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद अब्दुल कादिर बल्लेबाजी के लिए आए और उस्मान खान के साथ मिलकर पाकिस्तानी पारी को गति दी.नौ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 78 रन था. उस्मान खान 33 और अब्दुल कादिर 16 रन बनाकर खेल रहे थे.



टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही है और टीम खिताबी मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है. पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया.वहीं, भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर संतोष जताया. भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया. दर्द की समस्या के कारण ईशान सूद की जगह सी वेंकट को अंतिम एकादश में शामिल किया गया.



पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगा भारत

भारतीय टीम के सामने इस फाइनल में दोहरी चुनौती है. उसे न केवल खिताब जीतना है, बल्कि लीग चरण में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी लेना है. मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया था.पिछले एशिया कप के फाइनल में भी पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से शिकस्त देकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में भारतीय टीम इस बार पिछली हार को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी.


सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने दर्ज की बड़ी जीत


भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया.पाकिस्तान की नजर तीसरी बार अंडर-19 एशिया कप जीतने पर है, जबकि भारतीय टीम रिकॉर्ड नौवीं बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरी है.


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीते, यशबर्धन चौहान, अर्जुन रजत, अनवय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्य परेश पटेल और सी वेंकट.नक्शे देखें



पाकिस्तान: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अबरार डार, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सैयाम, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.