Mrunal Thakur Celebrates Her Curves, Opens Up About Her Body Acceptance Journey
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज से प्रारम्भ
13 नवंबर 2026 से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है महापर्व छठ पूजा
देश के विभिन्न हिस्सों में आज चार दिन की छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो रही है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस दौरान श्रद्धालु पूरी पवित्रता और साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं।
नहाय-खाय के दिन श्रद्धालु स्नान करने के बाद स्वच्छता के साथ प्रसाद तैयार करते हैं। परंपरा के अनुसार, इस दिन कद्दू-भात बनाया जाता है। इसी के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत होती है। पर्व के दूसरे दिन खरना मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखेंगे और शाम को पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलेंगे। इसके बाद निर्जला व्रत शुरू होगा।
तीसरे दिन श्रद्धालु शाम को नदियों, तालाबों और अन्य छठ घाटों पर एकत्र होंगे। इस दौरान छठी मैया की पूजा की जाएगी और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पर्व का समापन सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।
छठ पूजा 2026 का कार्यक्रम
• 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार) – नहाय-खाय: व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और कद्दू-भात का सात्विक प्रसाद ग्रहण करते हैं।
• 14 नवंबर 2026 (शनिवार) – खरना: व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर निर्जला व्रत शुरू करते हैं।
• 15 नवंबर 2026 (रविवार) – संध्या अर्घ्य: नदियों, तालाबों और घाटों पर छठी मैया की पूजा की जाती है और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
• 16 नवंबर 2026 (सोमवार) – उषा अर्घ्य और पारण: उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।
Add Comment