Breaking News :

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में पुलिस का लाठीचार्ज, दरोगा हरिओम पटेल का वीडियो वायरल

पीएम मोदी का जनता के नाम संदेश- जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा में जुटा रहूंगा

अखिलेश यादव बोले- सामाजिक न्याय की स्थापना और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार

रामलीला मैदान में राहुल गांधी के साथ दिखेंगे अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव ने दी जानकारी

Supreme Court Sets December 1 Deadline for Anant Singh's Surrender

यूपी में BJP सरकार अंगद का पैर', अमित शाह का बड़ा दावा

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

2027 चुनाव के लिए भाजपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, अमित शाह ने संभाली कमान

बुलंदशहर में मकान गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 31 October 2026

2027 चुनाव के लिए भाजपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, अमित शाह ने संभाली कमान

अक्टूबर, 30 अक्टूबर 2026


उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को रफ्तार देना शुरू कर दिया है। पार्टी की रणनीति चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने पर केंद्रित है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ बैठक की शुरुआत हुई।


प्रदेश कार्यसमिति में आगामी चुनाव की रणनीति के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। पार्टी ने बूथ समितियों को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और मंडल व जिला स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने को प्राथमिकता दी है। इसके अलावा युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर भी विशेष जोर दिया गया। संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा के जरिए कमजोर कड़ियों को दूर करने की रणनीति भी बैठक के एजेंडे में शामिल रही।


बैठक में सामाजिक समरसता और सर्वसमावेशी विकास को लेकर भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। पार्टी चाहती है कि कार्यकर्ता समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ सीधा संवाद स्थापित करें और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में आयोजित इस बैठक के लिए प्रदेशभर से करीब 2,850 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की भी भागीदारी रही।


गौरतलब है कि अमित शाह उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहते हुए 2014 के लोकसभा चुनाव में संगठनात्मक प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी उन्होंने दिल्ली से नजर रखी थी। अब 2027 के चुनाव से पहले उनकी मौजूदगी में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को पार्टी के चुनावी रोडमैप के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा का जोर स्पष्ट है कि 403 विधानसभा सीटों पर होने वाले मुकाबले के लिए संगठन को अभी से सक्रिय और मजबूत बनाया जाए।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.