Breaking News :

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में पुलिस का लाठीचार्ज, दरोगा हरिओम पटेल का वीडियो वायरल

पीएम मोदी का जनता के नाम संदेश- जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा में जुटा रहूंगा

अखिलेश यादव बोले- सामाजिक न्याय की स्थापना और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार

रामलीला मैदान में राहुल गांधी के साथ दिखेंगे अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव ने दी जानकारी

Supreme Court Sets December 1 Deadline for Anant Singh's Surrender

यूपी में BJP सरकार अंगद का पैर', अमित शाह का बड़ा दावा

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

2027 चुनाव के लिए भाजपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, अमित शाह ने संभाली कमान

बुलंदशहर में मकान गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 31 October 2026

बुलंदशहर में मकान गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल

लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देर रात एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। छतारी कस्बे में अचानक दो मंजिला मकान ढहने से चाचा और भतीजे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब एक बजे हुआ। मकान के अचानक गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबने से राजेश और उनके भतीजे सचिन की जान चली गई। वहीं, घायल महिला का अलीगढ़ अस्पताल में उपचार जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बचाव कार्य में लगाया गया। करीब तीन से चार घंटे तक चले अभियान में श्वान दल की सहायता से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए अलीगढ़ से मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल टीम भी बुलाई गई थी।


हादसे की सूचना पर बुलंदशहर के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक सिंह और एसपी देहात अंतरिक्ष जैन भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। सीओ डिबाई के मुताबिक, मकान गिरने से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक महिला घायल हुई है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


छतारी नगर पंचायत के चेयरमैन हाजी सलीम ने बताया कि मकान का निर्माण करीब चार से पांच साल पहले ही हुआ था। हालांकि, इसके अचानक गिरने की वजह अभी सामने नहीं आई है। हादसे में जान गंवाने वाले राजेश और सचिन एक ही परिवार के सदस्य थे।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.