बुलंदशहर में काल बनी तेज रफ्तार ईको कार, एक ही परिवार के 4 समेत 5 की मौत
लखनऊ में मकान में घुसा ट्रक, स्टीयरिंग में फंसे चालक का रेस्क्यू
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शुक्रवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। सुल्तानपुर रोड स्थित खुदई बाजार में हुए इस हादसे के बाद चालक ट्रक के स्टीयरिंग में फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम को बचाव अभियान के लिए मौके पर भेजा गया।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने विशेष उपकरणों की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।
फायर विभाग के मुताबिक, पीजीआई फायर स्टेशन को शुक्रवार सुबह 5:03 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। बताया गया था कि खुदई बाजार में एक ट्रक मकान में घुस गया है और उसका चालक अंदर फंसा हुआ है। इसके बाद पीजीआई और हजरतगंज फायर स्टेशन की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया।
दुर्घटना में घायल चालक की पहचान रोहित, पुत्र राजकुमार, निवासी गंगागंज, लखनऊ के रूप में हुई है। ट्रक का पंजीकरण नंबर यूपी32 जेएन 3841 है। जानकारी के अनुसार, ट्रक कानपुर से बाराबंकी जा रहा था, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक मकान में जा घुसा। दमकल विभाग की तत्परता से चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
Add Comment