Breaking News :

Andhra Pradesh IAS Officer Booked Over Alleged Pub Clash in Bengaluru

L Murugan Quits Union Ministry and Rajya Sabha to Strengthen BJP in Tamil Nadu

Sara Arjun in Talks for Ram Charan’s RC17, Film Launch Expected This Month

दिल्ली में INDIA गठबंधन के कार्यक्रमों पर खड़गे का दावा, बोले- पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जुड़े लोग

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं’, मुख्यमंत्री धामी

नवरात्र में नॉनवेज सप्लाई पर बवाल, फतेहपुर में डोमिनोज बंद

यूएन में भारत ने रखा पक्षः एसडीजी के लिए वित्तीय व तकनीकी मदद जरूरी

अमित शाह का BIMSTEC देशों से आह्वान, सुरक्षा सहयोग को जमीन पर उतारें

‘आरोप लगाने के बजाय जांच कराओ’, अभिजीत दीपके का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 13 October 2026

यूएन में भारत ने रखा पक्षः एसडीजी के लिए वित्तीय व तकनीकी मदद जरूरी

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने की दिशा में अपनी वैश्विक प्रतिबद्धता को दृढ़ता से दोहराया है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित अलग-अलग उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान भारतीय राजनयिकों ने विकासशील देशों के हितों की रक्षा करने, वित्तीय मदद बढ़ाने और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धियों का ब्योरा विश्व मंच पर साझा किया।

यूएन स्थित भारत के स्थायी मिशन के अनुसार सतत विकास के विषय पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की दूसरी समिति की आम चर्चा में भारत का आधिकारिक बयान देते हुए मिशन की काउंसलर सौम्या नायर ने स्पष्ट किया कि एसडीजी को तेजी से लागू करने के लिए विकासशील देशों को पर्याप्त वित्त, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और क्षमता निर्माण की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सभी वैश्विक प्रयासों के केंद्र में गरीबी उन्मूलन होना चाहिए, जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत की अभूतपूर्व प्रगति को रेखांकित करते हुए काउंसलर नायर ने एक महत्वपूर्ण आंकड़ा साझा किया। उन्होंने बताया कि भारत की कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता में अब गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। इसके साथ ही उन्होंने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में भारत की मजबूत शुरुआती चेतावनी प्रणालियों का जिक्र किया और साल 2030 में 'आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर चौथे संयुक्त राष्ट्र विश्व सम्मेलन' की मेजबानी करने की भारत की पेशकश को भी दोहराया।

दूसरी ओर, वैश्विक तापमान बढ़ने के कारण समुद्र के बढ़ते जलस्तर की चुनौती पर आयोजित एक अन्य महत्वपूर्ण सत्र में भारत ने 'पॉलिटिकल डिक्लेरेशन' (राजनीतिक घोषणापत्र) को सर्वसम्मति से अपनाए जाने का पुरजोर स्वागत किया। घोषणापत्र पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने इस ऐतिहासिक कदम की सराहना की।

गहलोत ने अपने संबोधन में तटीय क्षेत्रों और छोटे द्वीपीय विकासशील देशों की सुरक्षा के लिए अनुकूलन, लचीलेपन, अत्याधुनिक शुरुआती चेतावनी प्रणालियों और मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घोषणापत्र के बाद की जाने वाली सभी कार्रवाइयों में विकासशील देशों की राष्ट्रीय संप्रभुता और विकासात्मक प्राथमिकताओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.