Andhra Pradesh IAS Officer Booked Over Alleged Pub Clash in Bengaluru
प्रतापगढ़ में छेड़खानी के आरोपियों की महिला सिपाहियों ने की पिटाई, डंडे मारते हुए कोतवाली ले गईं
लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में छेड़खानी के आरोप में दो युवकों को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पीटते हुए कोतवाली ले जाने का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 12 अक्टूबर को भगवा चुंगी चौकी के पास एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए थे।
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी डंडों से पिटाई की और करीब एक किलोमीटर तक पैदल ले जाते हुए नगर कोतवाली पहुंचाया। इस दौरान महिला सिपाही आरोपियों को दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देती नजर आईं।
सामने आए वीडियो में दोनों युवक हाथ जोड़े हुए और लंगड़ाते हुए चुंगी चौराहे से नगर कोतवाली की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं, जो रास्ते में डंडों से उनकी पिटाई करती नजर आईं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
Add Comment