Breaking News :

Andhra Pradesh IAS Officer Booked Over Alleged Pub Clash in Bengaluru

L Murugan Quits Union Ministry and Rajya Sabha to Strengthen BJP in Tamil Nadu

Sara Arjun in Talks for Ram Charan’s RC17, Film Launch Expected This Month

दिल्ली में INDIA गठबंधन के कार्यक्रमों पर खड़गे का दावा, बोले- पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जुड़े लोग

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं’, मुख्यमंत्री धामी

नवरात्र में नॉनवेज सप्लाई पर बवाल, फतेहपुर में डोमिनोज बंद

यूएन में भारत ने रखा पक्षः एसडीजी के लिए वित्तीय व तकनीकी मदद जरूरी

अमित शाह का BIMSTEC देशों से आह्वान, सुरक्षा सहयोग को जमीन पर उतारें

‘आरोप लगाने के बजाय जांच कराओ’, अभिजीत दीपके का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 13 October 2026

पीलीभीत में रामलीला के हिसाब पर खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026


उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया कस्बे में रामलीला मेले के पुराने हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद तीन लोगों की जान ले गया। सोमवार देर रात कमेटी की बैठक के दौरान शुरू हुई कहासुनी के बाद गोलीबारी हुई, जिसमें दो सगे भाइयों अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता के साथ 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे रामलीला कमेटी की बैठक में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक पक्ष मेले की कमेटी में अध्यक्ष पद पर है और सोमवार को पुराने हिसाब का ब्योरा देना था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।


आरोप है कि विवाद के दौरान लाइसेंसी राइफल और अन्य हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से अंकित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोहित गुप्ता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सुकीर्ति माधव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और डंडे बरामद किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


पुलिस की शुरुआती जांच में रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर विवाद सामने आया है। हालांकि, गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी क्या भूमिका थी, इसकी पड़ताल जारी है। घटना के बाद एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.