Breaking News :

Palak Tiwari, Vishal Jethwa Pair Up for Anand Tiwari’s Next OTT Project

U.S. Suspends 8 Major Firms From Labor Certification Program

मुरली मनोहर जोशी बोले- छात्रों की जायज मांगें सुनी जाएं, डंडे से नहीं होगा समाधान

खड़गे बोले- ‘वोट चोरी’ बंद हो, लोकतंत्र में सुरक्षित रहे जनता का वोट

GST Shake-Up: Big Relief Proposed for Small Businesses and Exporters

धामी बोले- पहाड़ की जवानी और पानी अब पहाड़ के काम आएगा

मारकुंडी घाटी में पलटा डीजल टैंकर, सड़क पर मची लूट

क्या ये है कांग्रेस पार्टी का कल्चर? क्या ये है लोकतंत्र?”: सिद्धार्थ यादव

चिराग पासवान बोले- प्रदर्शन करें, सवाल पूछें, लेकिन जवाब भी जानें

अखिलेश यादव का सत्ता पर निशाना, बोले- ‘शक्ति का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए’

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 08 October 2026

मारकुंडी घाटी में पलटा डीजल टैंकर, सड़क पर मची लूट

लखनऊ, 08 अक्टूबर 2026


सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में गुरुवार सुबह डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना करीब सुबह सात बजे की बताई जा रही है। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा डीजल सड़क पर बहने लगा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर डीजल फैला देखकर आसपास के लोग और वहां से गुजर रहे वाहन चालक बाल्टी व डिब्बे लेकर उसे भरने के लिए पहुंच गए।


जानकारी के मुताबिक, टैंकर में करीब 24 हजार लीटर डीजल लदा था। हादसे के बाद बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे मारकुंडी घाटी में आग लगने का खतरा पैदा हो गया। वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।


टैंकर चालक पवन कुमार पुत्र संजय यादव, निवासी यमुनानगर, थाना नजीरगंज, जनपद गया (बिहार) ने बताया कि वह मुगलसराय से डीजल लोड कर ओडिशा जा रहा था। मारकुंडी घाटी में अचानक टैंकर का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।


टैंकर पलटने के बाद सड़क पर डीजल बहने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर बाल्टी और डिब्बों में डीजल भरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ बढ़ गई और यातायात प्रभावित होने लगा। सूचना मिलने पर गुरमा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही सड़क पर डीजल भर रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से हटाया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।


डीजल के अत्यधिक ज्वलनशील होने के चलते पुलिस ने आग की आशंका को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया। सड़क पर फैले डीजल के कारण कुछ समय तक विशेष सावधानी बरती गई। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए यातायात सुचारु कराया और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.