Palak Tiwari, Vishal Jethwa Pair Up for Anand Tiwari’s Next OTT Project
जालौन में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हाईवे पर मचा हड़कंप
लखनऊ,
जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। जखौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक बाइक से उरई से झांसी की तरफ जा रहा था। एट कोतवाली क्षेत्र में जखौली गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर वह बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। पुलिस दुर्घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Add Comment