Breaking News :

कल 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD

एल्विश यादव के कार्यक्रम में फैन से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

मुंबई फिल्म सिटी में भीषण आग, दो बड़े शो के सेट खाली कराए गए

सरसों फेंकने पर भड़का विवाद, दीवार कूदकर घर में घुसे और जमकर हुई मारपीट

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

कानपुर हाईवे पर टैंकर से बहा सरसों का तेल, बाल्टी-डिब्बे लेकर टूट पड़े लोग

लखीमपुर खीरी में नाबालिगों की सार्वजनिक परेड, पहचान उजागर करने पर सवाल

बाढ़ प्रभावित इलाकों का CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों का लिया जायजा

Swiss President Parmelin Begins India Visit as Bilateral Ties Take Centre Stage

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कतार में लगे भक्त

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 05 October 2026

कल 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD

मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 6 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब सहित 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है।



मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 6 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इस आंधी के चलते पूर्वी और उत्तरी राज्यों के कुछ जिलों में नुकसान भी हो सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी आसमानी आफत बरसने वाली है। कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। इसलिए यात्रा से पहले मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं, समुद्री किनारे में रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।



बंगाल की खाड़ी में तेज आंधी चलने से पूर्वी भारत के राज्यों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 4 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जाने वाला ट्रफ अब उत्तर-मध्य बिहार से उत्तरी ओडिशा तक जा रहा है।



अक्टूबर को देश के 24 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.