कल 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD
सरसों फेंकने पर भड़का विवाद, दीवार कूदकर घर में घुसे और जमकर हुई मारपीट
लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026
बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम ढक नगला में 3/4 अक्टूबर 2026 की रात पड़ोसी दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष सजातीय हैं और एक-दूसरे के पड़ोसी होने के साथ पहले से परिचित भी हैं। विवाद की शुरुआत घर के ऊपर सरसों फेंके जाने को लेकर हुई।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के ऊपर सरसों फेंकी थी। इसके बाद दूसरा पक्ष दीवार कूदकर पहले पक्ष के घर में दाखिल हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि इस विवाद के संबंध में हत्या का प्रयास एवं अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिकारपुर श्री दीपक कुमार की बाइट भी जारी की गई है।
Add Comment