बिहार में जर्जर स्कूल भवन में पढ़ रहे 191 बच्चे, बेंच-डेस्क के सहारे टिका हिस्सा
उत्तराखंड के पर्यटन मॉडल से प्रभावित हुए युवा क्रिएटर्स, सीएम धामी से साझा किए अनुभव
देहरादून, 04 अक्टूबर 2026
हरियाणा से उत्तराखंड भ्रमण पर पहुंचे युवा कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश में अपने यात्रा अनुभव साझा किए। बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों, धार्मिक क्षेत्रों में हो रहे विकास और स्थानीय संस्कृति को करीब से देखने के अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।
क्रिएटर्स ने बताया कि उत्तराखंड पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा अनुभव हुआ और उन्होंने कैंची धाम का भी दौरा किया। उन्होंने वहां हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा, “और यहाँ आके बहुत अच्छा लगा और हम कैंची धाम गए थे और वहाँ पर जिस प्रकार से आपने विकास कार्य कराए, ॐ के आकार का बहुत ही सुंदर...”।
हर्षिल क्षेत्र की यात्रा का जिक्र करते हुए क्रिएटर्स ने बताया कि गांवों में पर्यटन के बढ़ने का सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड जो है टूरिज्म के क्षेत्र में बड़े अच्छे तरीके से बढ़ रहा है। काफी अच्छे आप लोग काम कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग जो पहले रोजगार के लिए दूसरे स्थानों पर चले गए थे, अब वापस गांव लौटकर होम स्टे संचालित कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे परियोजना के तहत मिलने वाली सहायता का भी उन्होंने उल्लेख किया।
क्रिएटर्स ने आदि कैलाश समेत अन्य पर्यटन स्थलों का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, “तो आदि कैलाश भी एक ऐसा स्थान हो गया है कि जहाँ पूरे साल भर बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, वहाँ भी प्रधानमंत्री जी वहाँ जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।” उन्होंने उत्तराखंड के होम स्टे, स्थानीय संस्कृति और खान-पान को करीब से देखने की बात कही। मुलाकात का समापन “भारत माता की जय!” के नारों के साथ हुआ।
Add Comment