Mrunal Thakur Takes Her Fashion Journey to Paris Fashion Week 2026
दिल्ली में डर और अत्याचार की कोई जगह नहीं’, रेखा गुप्ता का सख्त संदेश
नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि राजधानी में ऐसा माहौल होना चाहिए, जहां हर बेटी बिना डर अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी आ-जा सके और उसे परेशान करने की किसी को हिम्मत न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आपको इतना कह सकती हूँ, हमारे शहर में ना डर के लिए कोई जगह है, ना आतंक के लिए कोई जगह है, ना अत्याचार के लिए कोई जगह है और यहाँ से इस शहर से इन चीजों को जाना होगा ताकि हमारे शहर की हर बेटी अपनी इच्छा से जिस समय मर्जी जहाँ मर्जी आ जा सके उसे कोई परेशान करने का दुस्साहस कतई ना करे।”
उन्होंने आगे कहा, “और इतना भी बता दूँ कि अगर किसी ने ये दुस्साहस करने की कोशिश की तो उसका अंजाम वो खुद भी समझ ले, उसे बख्शा नहीं जाएगा, उसको उसके किए की सजा भी ऐसी मिलेगी ताकि आने वाली पीढ़ियां भी ये याद रखे कि ऐसा दुस्साहस करने के परिणाम क्या होते हैं।”
रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा को केवल महिलाओं की जिम्मेदारी मानने के बजाय परिवार और समाज की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस सारे इस सारे लड़ाई में आपके साथ हूँ, आज ये बात कहने मैं आपके बीच में आई हूँ। हमें परम्पराओं को अपनाना जरूर है, प्रगति की ओर चलना जरूर है। पर ये सारी जिम्मेवारी केवल मेरी बेटी की नहीं है। हमारे देश की महिलाओं की नहीं है। इसमें साझा हाथ लेकर के हर एक परिवार के व्यक्ति को जुड़ना होगा। समाज को जुड़ना होगा।”
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने महिलाओं और समाज से बिना डर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं आपके साथ हूँ। आप सब बिलकुल साहस के साथ आगे बढ़िए और प्रगति को पाइए। जय हिन्द, जय भारत।”
Add Comment